एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच फिल्ममेकर पर कई बड़े आरोप लगे हैं, जिसको सुनने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है। प्रोड्यूसर उप्पलापति श्रीनिवास राव ने फिल्म मेकर एसएस राजामौली पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि एक महिला की वजह से राजामौली उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं, जिस कारण उनके पास सुसाइड करने के लिए अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।
एसएस राजामौली पर उनकी 2007 की फिल्म यामाडोंगा के प्रोड्यूसर श्रीनिवास राव ने टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। 55 साल के प्रोड्यूसर श्रीनिवास ने पुलिस अधिकारियों को एक पत्र लिखा और एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह 1990 से राजामौली के दोस्त हैं और उन्होंने 2007 तक साथ काम किया। हालांकि, राव ने आरोप लगाया कि राजामौली ने उनके एक बहस होने के बाद उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
श्रीनिवास ने लेटर लिखकर कहा-"एमएम कीरवानी से लेकर चंद्रशेखर येलेटी और हनु राघवपुडी तक सभी जानते हैं कि मैं सालों से राजामौली के साथ काम करते था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे बीच एक महिला आ सकती है। " श्रीनिवास ने बताया कि राजामौली ने उन्हें उस महिला से प्यार को त्याग करने के लिए कहा था, लेकिन वो रैडी नहीं थे। उसे लगा कि मैंने इस बारे में लोगों को बता दिया है और जब हम बहस में पड़ गए तो उसने मुझे टॉर्चर करना शुरू कर दिया। 55 साल का हूं और अकेले ही जिंदगी जी रहा हूं।' अभी तक इस मामले और आरोपों पर राजामौली की ओर से किसी तरह की कोई सफाई नहीं आई है। अब देखना होगा कि राजामौली इस पर क्या सफाई देते हैं।
