Rishab Shetty reacts on comparison between North and South industry: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। कांतारा चैप्टर 1 ने ये साबित कर दिया है कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसकी कहानी होती है। अगर स्टोरी में दम है तो लोग उस मूवी को दिल खोलकर प्यार देते है। ऋषभ शेट्टी की मूवी की कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी छा गई है। इस बीच ऋषभ शेट्टी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान ऋषभ सेट्टी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय दी हैं।
साउथ और बॉलीवुड की तुलना पर बोले ऋषभ शेट्टी
एक्टर ऋषभ शेट्टी ने जूम टीवी के साथ खास बातचीत में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की तुलना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मामले में कहा, 'साउथ और नॉर्थ में नए फिल्ममेकर अच्छा काम कर रहे हैं। हर इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव आते हैं। हमें और रिसर्च करके यह समझना होगा कि दर्शक क्या चाहते हैं। हमें नई पीढ़ी के राइटर्स और फिल्ममेकर्स चाहिए, जो नए कॉन्सेप्ट और आइडियाज ला सकें।' इसके अलावा भी ऋषभ शेट्टी ने कई मुद्दों पर चर्चा की है। बता दें कि फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के भी स्टार्स इस मूवी को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ दिनों में ये मूवी कई रिकॉर्ड्स आसानी से तोड़ देगी।
बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 ने मचाया धमाल
बताते चलें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर महज छह दिन में ही अपने बजट का तीन गुना वसूल कर लिया है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 400 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, भारत की बात करें तो इस मूवी ने छह दिनों में 290.25 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म को सातवें दिन भी काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। जानकारों का ये मानना है कि वीकेंड पर ये मूवी और भी ज्यादा कमाई करने वाली है।
