Adivi Sesh on Mrunal Thakur: साउथ सुपरस्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) ने अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत (Dacoit) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म डकैत जल्द ही बड़े पर्द पर रिलीज होने वाली है। फिल्म डकैत के रिलीज होने से पहले एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म डकैत के एक्टर अदिवि शेष का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अदिवि शेष ने एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं अदिवि शेष ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है। (ये भी पढ़ें:Dacoit Trailer: आखिर क्यों 'डकैत' बन गए अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर? रिलीज हुआ धांसू ट्रेलर)
अदिवि शेष ने मृणाल ठाकुर को लेकर कही ये बात
रिलीज से कुछ घंटे पहले अदिवि ने Zoom से एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी को-स्टार मृणाल की खूब तारीफ की। 'वो मुझे मिली सबसे डाउन टू अर्थ इंसान हैं।' अदिवि शेष ने कहा कि, 'जब भी हम सीन की चर्चा करते, वो सचमुच फर्श पर बैठ जाती थीं।' उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की तारीफ करते हुए अदिवि शेष ने कहा, 'वो बहुत खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और मुझे लगा कि उन्होंने जो किया वो कमाल था। जब लोग उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं तो उनमें तुरंत कनेक्शन हो जाता है।' (ये भी पढ़ें:Dacoit Box Office: 2026 की Top 3 टॉलीवुड ओपनर्स में एंट्री करने को तैयार डकैत, हिलेगा प्रभास का सिंहासन)
वो सेट पर तैयार होकर आती थी
अपनी शुरुआती दिनों की बात करते हुए अदिवि ने बताया कि पहले कुछ दिनों जब उनकी शूटिंग चल रही थी, हर दिन मृणाल अलग-अलग मूड में आती थीं। 'हम समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है एक दिन वो खुश और बबली होतीं, तो अगले दिन गंभीर। लेकिन तीसरे दिन मुझे समझ आ गया कि वो बस सीन के बीट्स के हिसाब से रिएक्ट कर रही थीं। वो सेट पर आने से पहले ही तैयारी कर लेती थीं और अपने किरदार के मूड में आ जाती थीं।'

आदिवि शेष ने की मृणाल ठाकुर की तारीफ (Pic Credit: Dacoit Movie)
कब रिलीज होगी डकैत?
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की लीड रोल वाली फिल्म डकैत कल यानी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अदिवि शेष की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अदिवि शेष के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
