साउथ मूवीज

अदिवि शेष की G2 का हिस्सा बने Emraan Hashmi, स्पाई थ्रिलर मूवी के लिए कसी कमर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2024, 05:20 PM IST

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के सितारे बुलादियों पर है। टाइगर 3 के बाद एक्टर अदिवि शेष की एक्शन थ्रिलर फिल्म गुडाचारी 2 के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की अनाउंसमेंट की है। एक्टर को नए अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Emraan Hashmi (credit pic: Instagram)

Emraan Hashmi G2: तेलुगु एक्शन थ्रिलर मूवी गुडाचारी 2 ( G2) पर काम शुरू हो गया है। फिल्म में अदिवि शेष के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी अनाउंसमेंट की है। इस स्पाई थ्रिलर मूवी से पहले इमरान सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आए थे। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया था। अदिवि शेष की जी 2 में दर्शकों को जबदरस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

अदिवि शेष ने अपने इंटरव्यू में कहा, मैं बहुत ही खुश हूं कि इमरान हाशमी जी 2 ज्वाइन करने वाले हैं। उनका आना फिल्म को नया आयाम देगा। मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। इमरान हाशमी ने कहा, मैं इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। फिल्म की स्क्रिप्ट मजेदार है और मैं इस स्पाई थ्रिलर में काम करने का इंतजार कर रहा हूं।

इमरान हाशमी बने G2 का हिस्सा

इस फिल्म को टी.जी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर इमरान के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से काफी खुश है। फिल्म में बनिता संधू लीड रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की स्टारकास्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन विनय कुमार श्रगनिधि कर रहे हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। जी 2 के अलावा इमरान के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article