Samantha and Raj Nidimoru Relationship Rumors: सामंथा रुथ प्रभु अब पैन इंडिया पॉप्यूलैरिटी के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। नागा चेतन्य संग तलाक के बाद से ही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी बातें होती हैं। दोनों ने अक्टूबर 2017 में गोवा में एक खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसमें हिंदू रीति-रिवाज और ईसाई परंपरा से शादी हुई थीं। उनकी शादी के जश्न के बाद एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, हालांकि शादी के कुछ समय बाद साल 2021 में ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया और उनका तलाक हो गया।
टाइम्स नाउ की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा अब अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी है और राज निदिमोरु को डेट कर रही है। हालांकि सैम की नई लवस्टोरी को लेकर कोई भी ऑफिशियशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन राज और डीके के साथ उनके लगातार काम करने की वजह से यह खबरें और भी वायरल हो रही हैं। यहां इनपर नजर डालते हैं।

राज निदिमोरु राज और डीके मशहूर फिल्ममेकर हैं। दिलचस्प बात यह है कि सामंथा ने अब तक इन दोनों के साथ कई प्रोजेक्ट के लिए काम किया है, जिनमें उनकी लेटेस्ट थ्रिलर सीरीज सिटाडेल: हनी बनी भी शामिल है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए अमेरिका जाने से पहले उन्होंने डीके के साथ एसवीयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन भी किया था। राज ने कई भाषाओं में कई फिल्में बनाई हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इनमें से एक द फैमिली मैन भी रही है जिसे काफी पसंद किया गया है।
