साउथ मूवीज

Kalki 2898AD: दीपिका पादुकोण का नया लुक आया सामने, चेहरे पर डर बदन पर फटे कपड़े पहनी दिखी एक्ट्रेस

'कल्कि 2898 एडी' से दीपिका पादुकोण का नया लुक सामने आया है। इस लुक में दीपीका काफी अलग नजर आ रही है। वहीं इस पोस्टर में दीपिका डरी हुई और बदन पर फटे कपड़े पहने नजर आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होने वाला है। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Deepika Padukone new look from Kalki 2898AD

Deepika Padukone new look : प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से दीपिका पादुकोण का नया लुक सामने आया है। इस लुक में दीपीका काफी अलग नजर आ रही है। वहीं इस पोस्टर में दीपिका डरी हुई और बदन पर फटे कपड़े पहने नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण से पहले अमिताभ बच्चन का भी नया लुक सामने आया था। दीपिका पादुकोण का यह नया लुक बहुत ही शानदार है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

रणवीर सिंह ने किया कमेंट

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना पहला लुक पोस्टर शेयर किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “बूम (फायर इमोजी के साथ) स्टनर!” इस लुक को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही बैकग्राउंड को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि ये बैकग्राउंड शम्बाला का है। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि सोमवार को रिलीज होने वाला है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म सुपर हिट साबित होगी क्योंकि इस फिल्म में एक साथ कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं।

इस रोल में नजर आ सकती हैं एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण फिल्म में लीड रोल करते नजर आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में एक्ट्रेस प्रभास के यानि कल्कि की पत्नी पद्मा की भूमिका निभा रही हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, पद्मा को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है और उनमें लक्ष्मी के दिव्य गुण होंगे। अब देखना होगा कि फैंस को दीपिका पादुकोण का किरदार कैसा लगता है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका और अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन के होने की भी खबर है। ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि एक्टर महेश बाबू ने भी फिल्म में अपनी आवाज दी है। उन्हें भगवान विष्णु के रूप में सुना जा सकता है। ये फिल्म 27 जून को रिलीज के लिए तैयार है।

इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका

दीपिका इन दिनों काफी चर्चा में हैं क्योंकि वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहली बार माता-पिता बनने वाली हैं। दीपिका सितंबर में बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वह अपने प्रेग्नेंसी फैशन लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं। इसके अलावा, वह अजय देवगन, करीना कपूर खान और रणवीर के साथ रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आएंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article