रजनीकांत स्टारर कुली 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लोकेश कनगराज निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अपनी स्टार कास्ट को कारण चर्चा में है। रिपोर्ट है कि इस फिल्म मेंआमिर खान भी एक कैमियो करने वाले हैं। पहले ऐसी अफवाह थी कि संदीप किशन भी इस फिल्म का हिस्सा है, लेकिन उन्होंने साफ बताया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।
संदीप किशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि भले ही वह कुली का हिस्सा नहीं हैं , लेकिन वह रजनीकांत की फिल्म के सेट पर गए थे। उन्होंने फिल्म भी देखी और उनका मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस इंटरव्यू में संदीप ने कहा-"मैं कुली का हिस्सा नहीं हूं। मैं सिर्फ कुली के सेट पर आया था, क्योंकि लोकेश मेरा दोस्त है और सुपरस्टार रजनीकांत को देखने आया था। मैंने फिल्म 45 मिनट देखी। यह निश्चित रूप से 1000 करोड़ की कमाई करेगी।"
रजनीकांत चाहते थे संदीप से मिलना
इस दौरान संदीप ने रजनीकांत के साथ बिताए एक खास पल को भी याद किया, उन्होंने बताया कि सुपरस्टार उनसे मिलना चाहते थे और उन्हें आमंत्रित किया गया था। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने काम के बारे में बात की और उन्हें रजनीकांत का आशीर्वाद भी मिला।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
कुली में रजनीकांत, सत्यराज, नागार्जुन, पूजा हेगड़े और श्रुति हासन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आमिर खान एक कैमियो भी करने वाले हैं। फिल्म अगस्त 2025 में रिलीज होगी।
