साउथ मूवीज

विजय देवरकोंडा संग रिश्ते में हैं रश्मिका मंदाना !! 'छावा' एक्ट्रेस ने सच्चाई से उठा दिया पर्दा

Is Rashmika in Relationship With Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को लेकर कई महीनों से खबरें सामने आ रही हैं कि विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को डेट कर रही हैं। विजय संग रिश्ते में होने की खबरों पर अब रश्मिका का रिएक्शन आया है।

Image

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda

Is Rashmika in Relationship With Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी इन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों को साथ में देखने के बाद से लोगों आज तक कयास लगा रहे हैं कि ये जोड़ी एक रिलेशनशिप में है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कभी भी लोगों के सामने अपने रिश्ते की सच्चाई को उजागर नहीं किया। ऐसे में अब सुनने में आ रहा है कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अनजाने में अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है।

क्या सच में विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं रश्मिका मंदाना?

द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मेरा घर ही मेरी हैप्पी प्लेस है। मैं यहां बहुत अच्छा महसूस करती हूं। यह मुझसे जड़ों से जुड़े होने का फील कराता है। यहां पर रहकर मुझे एहसास होता है कि सक्सेस कभी भी आ और जा सकती है लेकिन घर हमेशा रहेगा। मुझे यहीं से फेम और दृश्यता मिली है। मैं अभी सिर्फ एक बेटी, सिर्फ एक बहन और सिर्फ एक पार्टनर हूं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ की इज्जत करती हूं।'

रश्मिका मंदाना ने इस दौरान यह भी बताया कि एक पार्टनर में क्या-क्या गुण होने चाहिए। रश्मिका मंदाना का मानना है कि आखें किसी भी इंसान की सच्चाई को खोलकर रख देती हैं। रशिमका ने आगे कहा, 'मुझे वो लोग अच्छे लगते हैं, जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट होती है। ऐसे लोग हमेशा अपने आसपास के लोगों की इज्जत देते हैं फिर चाहे वो कोई भी हो।' वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना को जल्द ही विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में देखा जाएगा। यह फिल्म 14 फरवरी के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article