साउथ मूवीज

द फाउंडर ऑफ बैंगलोर में Hoysala King Veera Ballala II को फलियां खिलाने वाली गरीब बूढ़ी महिला का रोल निभाएंगी भारती विष्णुवर्धन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Bharati vishnuvardhan: द फाउंडर ऑफ बैंगलोर का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। अब ये फिल्म 27 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारती विष्णुवर्धन एक गरीब बूढ़ी महिला की भूमिका निभाएंगी। जिन्होंने होयसल राजा वीर बल्लाल द्वितीय को उबली हुई फलियां दी थीं।

Image

Bharati Vishnuvardhan

Bharati vishnuvardhan: द फाउंडर ऑफ बैंगलोर का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। अब ये फिल्म 27 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टाइम्स नाउ के साथ एक खास बातचीत में निर्माता किरण थोटाम्बिले ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए, उन्होंने यह जानकारी दी कि इस फिल्म में अनुभवी अभिनेत्री भारती विष्णुवर्धन एक गरीब बूढ़ी महिला की भूमिका निभाएंगी। जिन्होंने होयसल राजा वीर बल्लाल द्वितीय को उबली हुई फलियां दी थीं। फिल्म में बेंडा-कालू-ऊरु से बेंगलुरु शहर का नाम रखने वाली कहानी है।

इस कारण था नाम बेंडा-कालू-ऊरु

कर्नाटक सरकार की आधिकारिक वेबसाइट बैंगलोर/बेंगलुरु के अनुसार शहर के नाम के पीछे कई कहानियां हैं। शहर को अपना नाम एक लोकप्रिय किस्से से मिला है, जिसमें बताया गया है कि 11वीं शताब्दी के होयसला राजा वीर बल्लाला द्वितीय शिकार के दौरान जंगल में अपना रास्ता भूल गए थे। थके और भूखे होने पर वह एक गरीब बूढ़ी महिला से मिले जिसने उन्हें उबली हुई फलियां दी। इस प्रकार "बेंडा-कालू-ऊरु" जिसका अर्थ है उबली हुई फलियां।

दिनेश बाबू हैं फिल्म के निर्देशक

द फाउंडर ऑफ बैंगलोर के निर्माता ने खुलासा किया कि अनुभवी अभिनेत्री भारती विष्णुवर्धन फिल्म में बूढ़ी महिला की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हैं। हम 27 जून को अंग्रेजी में द फाउंडर ऑफ बैंगलोर को रिलीज कर रहे हैं। यह फिल्म किरण थोटाम्बले के लिथी लोहा फिल्म्स और एलएल अलापना स्टूडियो के बैनर तले बनाई जा रही है।फिल्म का निर्देशन दिनेश बाबू कर रहे हैं, जिन्होंने अमृतवर्षिणी सहित कई लोकप्रिय कन्नड़ फिल्में बनाई हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article