साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के एक्शन सीन के लिए खतरनाक प्लानिंग, इन चीजों पर लग गई पाबंदी, जानकर आप भी होंगे हैरान

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज हो रही है। जिसे लेकर जोरो से तैयारी चल रही हैं और मेकर्स इसमें कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। मेकर्स बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि अंदर की खबर बाहर ना जाएं। जिस कारण उन्होंने इसके लिए खास प्लानिंग की है।

Image

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का फैंस को बेस्रबी से इंतजार है। फैंस इस फिल्म के बस रिलीज के दिन गिन रहे हैं। इस फिल्म को लेकर रोज नए अपडेट सामने आते हैं। हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज हुआ है, जिसे फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज हो रही है। जिसे लेकर जोरो से तैयारी चल रही हैं और मेकर्स इसमें कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

मेकर्स बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि अंदर की खबर बाहर ना जाएं। जिस कारण उन्होंने इसके लिए खास प्लानिंग की है। फिल्म के क्लाइमैक्स पर सभी निगाहें है सभी चाहते हैं कि इस बार का पार्ट पिछली बार से कहीं ज्यादा क्लाइमैक्स से भरा हुआ हो और हर रोज नई अपडेट जानने के लिए इंतजार करते हैं, लेकिन प्रोडक्शन हाउस और मेकर्स ने सख्त कदम उठाया है और कई नियम बनाया है। ताकि हिंट किसी के हाथ न लग सके और कुछ भी क्लाइमैक्स रिलीज से पहले फैंस तक नहीं पहुंचे।

मोबाइल फोन बैन

फिल्म से कोई जानकारी या तस्वीर लीक न हो, इसके लिए सेट पर मोबाइल फोन को बैन लगा दिया गया है। मेकर्स बिल्कुल नहीं चाहते कि दर्शकों को रिलीज से पहले कुछ भी पता चले। रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 3 को लेकर भी सोच-विचार चल रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के फर्स्ट-लुक ने किया था हैरान

पुष्पा 2 की शूटिंग अब आखिरी चरण पर है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बहुत पहले अल्लू अर्जुन का पुष्पा 2 का फर्स्ट-लुक सामने आया था,जिसमें एक्टर साड़ी पहने हुए थे और उनका चेहरा नीले और लाल रंग से रंगा था, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article