Kalki 2898 AD: नाग अश्विन द्वारा निर्देशित प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। कल्कि 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। यह फिल्म 27 जून को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। वहीं अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान भी नजर आएंगे। मेकर्स ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है आइए जानते हैं विस्तार से।
इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कई अन्य शामिल हैं। इसके अलावा, यह भी अफवाह है कि दुलकर सलमान को फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। निर्देशक नाग अश्विन, निर्माताओं स्वप्ना और प्रियंका दत्त ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में कल्कि के निर्देशक और निर्माताओं ने दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा के साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। फिल्म के निर्माताओं ने इस सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं। हालांकि, उनकी मुस्कुराहट से ऐसा लगता है कि फिल्म रिलीज होते तक पता चल जाएगा कि एक्टर कैमियो में नजर आते हैं कि नहीं।
कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन की चौथी निर्देशित फिल्म है और प्रभास के साथ उनका पहली फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन भी नजर आएंगे। इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में निर्देशक ने खुलासा किया था कि यह फिल्म 6000 साल के समय को कवर करती है, जो 3102 ईसा पूर्व से शुरू होती है जब महाभारत समाप्त हुआ था। इस फिल्म को वैजयंती मूवीज के बैनर तले बनाया जा रहा है। अब बस फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म फैंस को पसंद आती है कि नहीं।
