साउथ मूवीज

Nandamuri Balakrishna द्वारा धक्का मारने का वीडियो वायरल होने पर Anjali ने किया रिएक्ट, लोगों ने लगाई दोबारा क्लास

Anjali on Nandamuri Balakrishna Pushing Her: हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्णा (Nandamuri Balakrishna) ने स्टेज पर तेलुगु और तमिल एक्ट्रेस अंजलि को तेजी से धक्का मार दिया था। इस वीडियो के वायरल होने पर अब अंजलि ने खुद रिएक्शन दिया है।

Image

Anjali reacted on video of Nandamuri Balakrishna pushing Her

Anjali on Nandamuri Balakrishna Pushing Her: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता नंदमुरी बालाकृष्णा (Nandamuri Balakrishna) इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में नंदमुरी बालाकृष्णा को एक इवेंट में देखा गया था। अभिनेता-राजनेता ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' (Gangs Of Godavari) की प्रेस मीट में हिस्सा लिया था। इस दौरान अभिनेता के साथ साउथ एक्ट्रेस अंजलि भी दिखाई दीं। इस फिल्म में तेलुगु और तमिल एक्ट्रेस अंजलि एक अहम भूमिका निभा रही हैं। यह इवेंट जब शुरू हुआ तब नंदमुरी बालाकृष्णा ने अंजलि को मंच पर धक्का दे दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर खलबली मच गई। कई लोगों ने नंदमुरी बालकृष्ण को अंजलि को धक्का मारने के लिए खूब ट्रोल भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद अब अंजलि ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है।

अंजलि ने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' इवेंट के वीडियो का एक कोलाज पोस्ट किया। वीडियो में नंदमुरी बालाकृष्णा द्वारा उन्हें धक्का देने की क्लिप भी है। अंजलि ने कैप्शन में लिखा कि इस इवेंट में नंदमुरी बालाकृष्णा ने आकर शोभा बढ़ाई। एक्ट्रेस ने यहां तक कि नंदमुरी बालाकृष्णा के उनकी साथ एक अच्छी दोस्ती भी हैं।

अंजलि के इस रिएक्शन पर कई लोगों को काफी हैरानी हुई है। कई लोगों ने यहां तक कहा कि अंजलि के अंदर सेल्फ-रेस्पेक्ट नहीं है। एक यूजर ने कहा कि अंजलि किस तरह चीजों को भुलाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें वीडियो वायरल होने पर हंसल मेहता और नकुल मेहता जैसी मशहूर हस्तियों ने नंदमुरी बालाकृष्णा की आलोचना की।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article