साउथ मूवीज

प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में झूम-झूम कर नाच रही हैं Amala Paul, वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स

Amala paul: अमला भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाते हुए एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिस देखकर फैंस खुश के साथ-साथ हैरान भी हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में, आदुजीविथम अभिनेत्री ने अपने डांस मूव्स दिखाए और कैप्शन लिखा, “बेबी कम डाउन कम डाउन गाने का समय आ गया है।”

Image

Amala paul

Amala paul: अमला पॉल और जगत देसाई जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ महीने पहले कपल्स ने फैंस को गुड न्यूज शेयर की थी, जिसके बाद फैंस को बहुत खुशी हुई थी। अमला भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाते हुए एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिस देखकर फैंस खुश के साथ-साथ हैरान भी हो रहे हैं।

कम डाउन कम डाउन

एक्ट्रेस की डिलीवरी की तारीख नजदीक आ रही है। अमला ने अपना बेबी बंप दिखाते हुए एक मजेदार वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में, आदुजीविथम अभिनेत्री ने अपने डांस मूव्स दिखाए और कैप्शन लिखा, “बेबी कम डाउन कम डाउन गाने का समय आ गया है।”

जल्द आएगा छोटा मेहमान

इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। उनका बेबी बंप देखकर लोग गेस कर रहे हैं कि उनकी बेटी होने वाली है। अमाला पॉल ने 8 मई को यानि आज अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में प्रवेश किया है। जिसका मतलब है कि जल्द ही उनके घर छोटा मेहमान आ सकता है।

पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

अपनी प्रेग्नेंसी के कारण एक्टिंग से ब्रेक लेने के बावजूद, अमला पॉल ने इस साल सिनेमाघरों में एक बड़ी फिल्म रिलीज की है। यह फिल्म ब्लेसी द्वारा निर्देशित 'आदुजीविथम' या 'द गोट लाइफ' है, जिसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के नजीब किरदार की रोमांटिक भूमिका निभाई। अभिनेत्री अगली बार मलयालम फिल्म लेवल क्रॉस में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अरफाज अयूब करेंगे और इसमें आसिफ अली और शराफुद्दीन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म का दिलचस्प टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था और इसे नेटिजन्स ने खूब पसंद किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को अगस्त 2024 में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। अमला फिल्म की मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जबकि आसिफ अली और शराफुद्दीन की भूमिकाएं एक रहस्य बनी हुई हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article