Allu Arjun to Collaborate With director Vipin Das: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हालिया रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (
सिनेमा एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन आने वाले दिनों में मलयालम फिल्म निर्देशक विपिन दास के साथ एक धांसू प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह एक तेलुगु या मलयालम फिल्म होने की संभावना है। हालांकि अल्लू अर्जुन और विपिन दास की ओर से अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
विपिन दास को साल 2022 में आई फिल्म 'जया जया जया जया हे' का निर्देशन करने के लिए जाना-जाता है। इस ब्लैक कॉमेडी-ड्रामा में बेसिल जोसेफ और दर्शन राजेंद्रन अहम भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को ऑडियंस की ओर से भी भरपूर प्यार मिला था।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 'पुष्पा 2' की सफलता को देखने के बाद रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इसके तीरे पार्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
