साउथ मूवीज

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ऋषभ शेट्टी को बताया वन-मैन आर्मी, कांतारा चैप्टर 1 देखने के बाद बांधे तारीफ़ों के पुल

Allu Arjun Praises Kantara Chapter 1 : कांतारा चैप्टर 1 को रिलीज हुए 20 दिन से ज्यादा हो गए हैं। अभी भी लोगों के सिर पर इसका भूत सवार है। इस फिल्म ने सबको अपना फैन बना लिया है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन खुद इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं।

Image

allu arjun praises rishab shetty

Allu Arjun Praises Kantara Chapter 1: इन दिनों सिनेमाघरों में ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1( Kantara Chapter 1) छाई हुई है। इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में छप्परफाड़ कमाई कर ली है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आम जनता से लेकर इंडस्ट्री के सुपरस्टार उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इसी कड़ी में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी उनके लिए पोस्ट किया है। अल्लू अर्जुन ने ऋषभ शेट्टी को वन-मैन आर्मी कहा और उनकी फिल्म की तारीफ में लंबा चौड़ा पोस्ट किया। आइए बताते हैं उन्होंने क्या लिखा अपने गारु के लिए

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कांतारा चैप्टर 1 का पोस्टर शेयर किया। जिसपर उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। अल्लू अर्जुन ने लिखा, "कल रात मैंने कांतारा चैप्टर 1 देखी, क्या फिल्म थी यार, मैं इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गया। ऋषभ शेट्टी के लिए जोरदार तालियाँ, वह एक वन-मैन आर्मी हैं। जिन्होंने एक्टिंग, राइटिंग, निर्देशन सबकुछ किया। हर कोने-कोने पर बेमिशाल काम किया।"

अपनी इस पोस्ट में अल्लू अर्जुन ने एक्टर जयराम रवि, गुलशन देवैया और रुकमणी वसंत के काम की जमकर तारीफ की है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म की टेक्निकल टीम, स्टंट मैन से लेकर प्रोडक्शन हाउस तक की तारीफ की। उन्हें कांतारा चैप्टर 1 पर जमकर प्यार बरसाया और फिल्म को मास्टरपीस का टैग दिया।

ऋषभ शेट्टी ने किया धन्यवाद

अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट पर ऋषभ शेट्टी ने भी रिएक्ट किया। ऋषभ ने अल्लू अर्जुन की इस तारीफ की सरहाना की और उनका धन्यवाद किया।

कांतारा चैप्टर 1 कलेक्शन

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म की कमाई अबतक 818 करोड़ हो गई है। लोग अभी भी फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए इंतजार में बैठे हैं। थिएटर्स में 22 दिन के बाद भी फिल्म का जादू चला हुआ है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को कमाल का बताया। अल्लू अर्जुन के अलावा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article