साउथ मूवीज

Allu Arjun ने Hi Nanna की तारीफ़ों के बांधे पुल, Nani - Mrunal की जोड़ी की करी दिल खोलकर तारीफ

Allu Arjun Praises Hi Nanna: अल्लू अर्जुन ने हाय नन्ना देखने के बाद फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है और ऐसी शानदार पारिवारिक फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। स्टार ने ट्वीट करते हुए लिखा है #HiNanna की पूरी टीम को बधाई।

Image

Allu Arjun Praises Hi Nanna

Allu Arjun Praises Hi Nanna: साउथ सुपरस्टार नानी( Nani Garu) और मृणाल ठाकुर ( Mrunal thakur) की फिल्म 'हाय नन्ना'( Hi Nanna) इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। दक्षिण भारत के लोगों की यह ड्रामा मूवी बेहद पसंद आ रही है और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर ही देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर अब साउथ की कई हस्तियों ने भी अपना अनुभव साझा करना शुरू कर दिया। हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन( Allu Arjun) ने हाय नन्ना देखी और फिल्म की जमकर तारीफ की स्टार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हाय नन्ना की पूरी टीम को बधाई दी है।

अल्लू अर्जुन ने हाय नन्ना देखने के बाद फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है और ऐसी शानदार पारिवारिक फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। स्टार ने ट्वीट करते हुए लिखा है #HiNanna की पूरी टीम को बधाई। कितनी प्यारी फिल्म है. सचमुच दिल को छू लेने वाली, भाई नानी का सहज प्रदर्शन और ऐसी मनमोहक स्क्रिप्ट को हरी झंडी दिखाकर प्रकाश में लाने के लिए मेरा सम्मान है। प्रिय मृणाल ठाकुर आपकी मिठास स्क्रीन पर धमाल मचा रही है. यह आपकी ही तरह खूबसूरत है।” उन्होंने आगे कहा, बेबी कियारा मेरी जान...तुम्हारी खूबसूरती से दिल पिघला रही हो यह पर्याप्त है अभी स्कूल जाओ"

सुपरस्टार ने फिल्म के तकनीकी दल की भी सराहना की, "अन्य सभी कलाकारों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए और तकनीशियनों को उनके सराहनीय काम के लिए बधाई दी है। हाय नन्ना के निर्देशक शौरयुव को बधाई हो। आपने अपनी पहली फिल्म से सभी को प्रभावित किया है। आपने कई दिल को छू लेने वाले और आंसू झकझोर देने वाले क्षण बनाए हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article