साउथ मूवीज

Allu Arjun की दादी का 94 वर्ष की उम्र में निधन, मुश्किल घड़ी में 'पुष्पा' स्टार को गले लगाते दिखे Ram Charan

Allu Arjun Grand Mother Passes Away At The Age Of 94: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अल्लू अर्जुन की दादी मां अल्लू कनकरत्नम का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अल्लू अर्जुन के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें उनके चेहरे पर मायूसी दिखी।

Image

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

Allu Arjun Grand Mother Passes Away At The Age Of 94: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के परिवार पर मुसीबतें आ पड़ी हैं। अल्लू अर्जुन की दादी मां अल्लू कनकरत्नम गरू का निधन हो गया है। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने शनिवार की दरमियानी रात 1:45 बजे आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह लंबे वक्त से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं। अल्लू कनकरत्नम गरू के निधन से अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और चिरंजीवी के परिवार को झटका लगा है। अल्लू कनकरत्नम के पार्थिव शरीर को अल्लू अरविंद के घर पर रखा गया, जहां लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं अल्लू कनकरत्नम (Allu Kanakratnam) के निधन के कारण राम चरण भी बीच में ही अपनी शूटिंग छोड़कर अल्लू अरविंद के घर पहुंचे।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के दादी के निधन की खबर से टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। खबरों की मानें तो मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ रहने के लिए अल्लू अर्जुन और राम चरण ने अपनी-अपनी शूटिंग बीच में ही रोक दी। अल्लू अर्जुन जहां इस वक्त मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वहीं राम चरण मैसूर में शूटिंग कर रहे थे। लेकिन दोनों शूटिंग रद्द करते हुए हैदराबाद पहुंचे। अल्लू अर्जुन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दादी के निधन से शोक में डूबे नजर आए। उनके साथ-साथ वीडियो में चिरंजीवी भी दिखाई दिये।

वहीं दूसरी ओर अल्लू कनकरत्नम (Allu Kanakratnam) के अंतिम दर्शन के लिए राम चरण अल्लू अरविंद के घर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने भाई और 'पुष्पा एक्टर' अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को गले लगाया। एक्टर चिरंजीवी ने अल्लू कनकरत्नम गरू के निधन पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हमारी सास, श्री अल्लू रामालिंगय्या की पत्नी कनकरत्नम गरू का निधन दिल तोड़ने वाला है। जो प्यार, साहस और मूल्य उन्होंने परिवार के लिए दिखाए हैं वो हमेशा ही हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article