साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड सेलेब्स को दी मात? एटली की फिल्म के लिए वसूल ली इतनी मोटी फीस

साउथ के बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने मोटी फीस वसूली है। इस फिल्म में दोनों बड़ा धमाल करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए कितने करोड़ की फीस ली है।

Image

Allu arjun Fees

साउथ के बेस्ट एक्टर में से एक अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन एटली के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। अल्लू अर्जुन और एटली इस फिल्म पर जोरों से काम कर रहे हैं। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए एटली अभी से कमर कस रहे हैं। इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल अभी ए6 रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने मोटी फीस लेकर सभी सितारों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए कितने करोड़ की फीस ली है।

सलमान खान हुए पीछे

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन ने निर्माता सन पिक्चर्स से 175 करोड़ रुपये की डील फाइनल की है। साथ ही एक्टर मुनाफे में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी भी लेने वाले है। अल्लू अगस्त 2025 से एटली और सन पिक्चर्स के साथ इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि ए6 में जबरदस्त वीएफएक्स भी शामिल होने वाला है। सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर के लिए 120 करोड़ की फीस ली है। इस मामले में अल्लू अर्जुन ने सलमान खान को भी पीछे कर दिया है।

एटली और अल्लू अर्जुन करेंगे धमाल

जवान जैसी फिल्मों के लिए फेमस एटली इस बार अल्लू अर्जुन के साथ बड़ा धमाल करने वाले हैं। लोग उन्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्म एटली और अल्लू अर्जुन की बेस्ट फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फैंस के बीच भी अल्लू अर्जुन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर की फिल्म पुष्पा 2 को हर जगह काफी ज्यादा पसंद किया गया। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। फिल्म ने भारत में 1234.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही दुनियाभर में फिल्म ने 1871 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article