साउथ मूवीज

Ajith Kumar ने दिया Chiranjeevi को 'विश्वम्भर' के सेट पर सरप्राइज , स्टार्स ने खोला यादों का खजाना

Ajith Kumar meet Chiranjeevi : अजित कुमार ने सिनेमा के दिग्गज कलाकार चिरंजीवी से मुलाकात की। वह अपने सेट विश्वम्भर पर शूटिंग कर रहे थे, अचानक से अजित कुमार ने आकर उन्हें हैरान कर दिया। चिरंजीवी ने इस मुलाकात को बेहद खुशनुमा बताया और कहा यह यादों का पिटारा था।

Image

Ajith Kumar meet Chiranjeevi

Ajith Kumar meet Chiranjeevi : अजित कुमार( Ajith Kumar) , जो अपनी फिल्म गुड बैड अग्ली की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं उन्होंने हाल ही में मेगास्टार चिरंजीवी( Chiranjeevi) को हैरान कर दिया। वह उनकी फिल्म के सेट पर उनसे मिलने पहुंच गए और फैंस के साथ तस्वीरें भी साझा की। उनकी इस मुलाकात ने फैंस को खुश कर दिया, आइए आपको दिखाते हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें

अजित कुमार ने सिनेमा के दिग्गज कलाकार चिरंजीवी से मुलाकात की। वह अपने सेट विश्वम्भर पर शूटिंग कर रहे थे, अचानक से अजित कुमार ने आकर उन्हें हैरान कर दिया। इसी के साथ चिरंजीवी ने कल शाम विश्वम्भर के सेट से अजित कुमार के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, जिसे देखकर हर फैंस का दिन बन गया । तस्वीरों पर नजर डाले तो इसमें चिरंजीवी और अजित साथ में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में स्टार टीम के साथ फोटो ले रहे हैं। नोट में, तस्वीरों के साथ, चिरंजीवी ने खुलासा किया कि दोनों ने "बातचीत करते हुए कुछ शानदार समय बिताया"। उन्होंने अजित कुमार की पहली फिल्म प्रेमा पुस्तकम के बारे में भी बात की, जिसका संगीत लॉन्च चिरंजीवी ने किया था।

चिरंजीवी ने लिखा, "कल शाम विश्वम्भर के सेट पर एक सरप्राइज स्टार गेस्ट आए। बहुत ही स्नेही अजित कुमार जो बगल में शूटिंग कर रहे हैं, आए और हमने बहुत बढ़िया समय बिताया और उनकी पहली फिल्म प्रेमा पुस्तकम के समय को याद किया, जिसका संगीत लॉन्च मैंने ही किया था। इससे भी बढ़कर, उनकी पत्नी शालिनी ने मेरी फिल्म जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी में एक प्यारे बच्चे की भूमिका निभाई थी। जाहिर है, यादों का खजाना था। मैं अजित के स्टारडम के शिखरों को देखकर बहुत खुश था, जो उन्होंने इतने सालों में हासिल किया है और फिर भी वह दिल से एक खूबसूरत आत्मा कैसे बने रहे!"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article