साउथ मूवीज

Ajith Kumar की बेटी का चुपके से बनाया गया वीडियो, रिकॉर्डिंग देख सहम सी गई बिटिया, लोगों ने लगाई क्लास

ajith kumar daughter anoushka: अजित कुमार की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को किसी शख्स ने बिना इजाजत के रिकॉर्ड किया है, जिस कारण वीडियो में अनुष्का बहुत डरी सी नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग उस शख्स की क्लास लगा रहे हैं।

Image

Ajith Kumar’s daughter Anoushka

ajith kumar daughter anoushka: अजित कुमार साउथ इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता को हमेशा अपने काम और परिवार के साथ समय बिताने के लिए सराहा जाता है, उन्हें अक्सर उनकी पत्नी शालिनी और बच्चे बेटी अनुष्का कुमार और बेटे आद्विक कुमार के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में उनकी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को किसी शख्स ने बिना इजाजत के रिकॉर्ड किया है, जिस कारण वीडियो में अनुष्का बहुत डरी सी नजर आ रही हैं।

रिकॉर्ड करने की अनुमति किसने दी?

सोशल मीडिया में उस वीडियो के साथ-साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि अनुष्का अपनी दोस्त के साथ एक मॉल में शॉपिंग कर रही हैं। उसी दौरान अनुष्का से बिना पूछे एक शख्स वीडियो बनने लगता है। जिस कारण वो बहुत बुरे से डर जाती है। वह कैमरे की तरह अजीब तरह से देखती भी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग उस शख्स की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'साफतौर से वह इस बकवास तरीके को रोकने के लिए डरी हुई हैं और असहज दिख रही हैं। दूसरी ने कहा- आपको दूसरों की सहमति के बिना उन्हें रिकॉर्ड करने की अनुमति किसने दी?' तीसरे ने लिखा, 'कृपया ऐसा ना करें। उनके लिए भी गोपनीयता जरूरी है।'

गुड बैड अग्ली इस दिन होगी रिलीज

अजित कुमार अपनी आने वाली दमदार फिल्म गुड बैड अग्ली की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन करेंगे। प्रतिभाशाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद इस फिल्म का संगीत तैयार करेंगे। ये फिल्म 2025 में पोंगल पर रिलीज होगी। अजित कुमार 'विदामुयारची' में भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म मगिज थिरुमनी के डायरेक्शन में बनी है। अजित इस फिल्म में तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, आरव, रेजिना कैसेंड्रा भी नजर आएंगे। इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह बना रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article