थलपति विजय (Thalapathy Vijay) साउथ के बेस्ट एक्टर हैं। फैंस उनकी एक्टिंग देखना बहुत पसंद करते हैं। अब थलपति फिल्मों में कम और राजनीति में ज्यादा समय दे रहे हैं। थलपति के राजनीति में शामिल होने के बाद अब उनके बेटे जेसन संजय (Jason Sanjay) अपने पिता की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। बता दें जेसन अब फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार जेसन संजय अपनी पहली निर्देशित फिल्म के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में संदीप किशन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब आने वाले फिल्म का पहले लुक सामने आया है।
हाल ही में लाइका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें इस फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी स्पोर्ट्स से जुड़ी हुई है। स्टार किड जेसन संजय अपने दादा एसए चंद्रशेखर की तरह तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रहा है। इस खबर को सुनकर फैंस बहुत खुशी हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जेसन संजय अपने पिता के जैसे फिल्मों में नाम कमाएंगे।
कितने पढ़े-लिखे हैं जेसन
जेसन संजय ने लंदन से स्क्रीन राइटिंग में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई की है, उन्होंने टोरंटो फिल्म स्कूल से फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया है। जेसन ने कुछ शॉर्ट फिल्में भी बनाई हैं, जो यूट्यूब पर आप देख सकते हैं। जेसन पहली बार विजय थलापति की फिल्म में नजर आए थे। उस फिल्म का नाम वेट्टाइकरन था। इस फिल्म के गाने 'नान अदिचा' में उन्होंने कैमियो किया था। लाइका प्रोडक्शंस ने पहली बार अगस्त 2023 में घोषणा की थी कि जेसन संजय उनकी फिल्म में नजर आएंगे। अब मेकर्स ने उनका पहला लुक रिलीज किया है।
