साउथ मूवीज

Adivi Sesh ने कसी बॉलीवुड डेब्यू के लिए कमर, सितम्बर से शुरू होगी शूटिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2026, 07:52 PM IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अदिवि शेष ने आखिरकार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हिलाने का फैसला ले ही लिया है। अदिवि अपनी पहली बॉलीवुड मूवी इस साल सितम्बर के महीने से शुरू करेंगे।

Image

Adivi Sesh ने कसी बॉलीवुड डेब्यू के लिए कमर, सितम्बर से शुरू होगी शूटिंग

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों ने हिन्दी दर्शकों के बीच पिछले कुछ समय में जिस तरह की कमाई की है, उसे देखने के बाद वहां के स्टार्स हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मार ने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर जैसे बड़े एक्टर के बाद अब खबरें हैं कि मेजर एक्टर अदिवि शेष भी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने की सोच रहे हैं और एक जबरदस्त एक्शन मूवी के लिए कमर कस रहे हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अदिवि शेष जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म शुरू करेंगे, जिसमें वो शानदार एक्शन करते दिखाई देंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: क्या बंद होने वाला है Lokesh Kanagaraj Cinematic Universe? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Adivi Sesh रखेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि अदिवि शेष 2026 में सितम्बर-अक्तूबर तक अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म शुरू करेंगे। इस फिल्म का ऐलान जल्द ही मेकर्स द्वारा किया जाएगा। मेकर्स इन दिनों मूवी के प्री-प्रोडक्शन वर्क में व्यस्त हैं और जल्द ही इसकी कास्टिंग भी शुरू कर देंगे। मूवी शुरू करने से पहले मेकर्स कास्ट फाइनल करना चाहते हैं ताकि शूटिंग में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। मेजर और डकैत से पैन इंडिया पहचान बनाने वाले अदिवि शेष के फैंस हिन्दी भाषी भी हैं, जिसे मूवी मेकर्स भुनाना चाहते हैं। फिल्म का टाइटल और इसका डायरेक्टर अभी किसी को नहीं पता है। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आधिकारिक ऐलान से पहले किसी प्रकार की जानकारी आउट ना हो। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Satluj: जी 5 से हटते ही ऑनलाइन लीक हुई दिलजीत की मूवी, मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका

भले ही अदिवि शेष के बॉलीवुड डेब्यू में थोड़ा वक्त क्यों ना हो लेकिन उनकी अगली फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो जल्द ही अपनी नई मूवी G2 में एक्शन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में अदिवि के अपोजिट इमरान हाशमी विलेन के रूप में दिखेंगे। अदिवि और इमरान की टक्कर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म G2 में अदिवि के अपोजिट वामिका गब्बी दिखाई देंगी।

End of Article