साउथ मूवीज

Aditi Rao Hydari से शादी के बाद सातवें आसमान पर है Siddarth, खुशी से बताया- घर में महालक्ष्मी आई है....

Siddarth talk about his feeling after Marriage: जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें शादी के बाद कैसा लग रहा है, तब एक्टर के जवाब ने सबका दिल खुश कर दिया। अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए उन्होंने खुद को शुक्रगुजार भी बताया।

Image

Siddarth talk about his feeling after Marriage

Siddarth talk about his feeling after Marriage: अभिनेता सिद्धार्थ इन दिनों अपनी फिल्म मिस यू को लेकर चर्चा में है, इसी के साथ उन्होंने हाल ही में शादी की है जिसकी कुछ तस्वीरें कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर आई ह। सिद्धार्थ( Siddarth) ने अभिनेत्री अदिति राव हैदरी( Aditi Rao Hydari) संग शादी की है जिसके बाद फैंस दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं अब शादी की तस्वीरें आने के कुछ देर बाद ही सिद्धार्थ का एक बयान सामने आया जो शादी के बाद के अपने दिनों की खुशी को बता रहे हैं।

सिद्धार्थ ( Siddarth) ने अदिति राव हैदरी( Aditi Rao Hydari) संग शादी कर ली है, 400 साल पुराने मंदिर में शादी करने के बाद कपल ने राजस्थान के आलीशान फोर्ट में शादी की है। कुछ ही देर पहले कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें शादी के बाद कैसा लग रहा है, तब एक्टर के जवाब ने सबका दिल खुश कर दिया। सिद्धार्थ ने कहा कि- आपको मैं कैसा लग रहा हूं, बिना किसी उदासी के बिना किसी गुस्से के, मैं बहुत खुश हूं। मैं खुशी की लहर में तैर रहा हूं क्योंकि मेरे घर पर खुद महालक्ष्मी आई है। अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए उन्होंने खुद को शुक्रगुजार भी बताया।

चिट्ठा एक्टर ने बताया कि ये साल उनके लिए बहुत खास रहा है। प्रोफशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में सिद्धार्थ ने बहुत खुशियां देखी। एक्टर बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में काम शुरू किया है। वेंचर चिट्ठा फिल्म के लिए सिद्धार्थ को तारीफ मिल रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article