साउथ मूवीज

50 किलो की Samantha Ruth Prabhu ने 45 किलो का उठाया वजन, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने

samantha ruth prabhu: सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सामंथा रूथ प्रभु को 45 किलो वजन उठाते हुए देखा जा रहा है, उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है '42 किलो वजन ऊपर जा रही हूं।'

Image

Samantha Ruth Prabhu

samantha ruth prabhu: सामंथा रूथ प्रभु खुद को बहुत फिट रखती हैं। वह अपनी फिटनेस डायरी में अक्सर अपडेट शेयर करती हैं और अपने फैंस को नए-नए वर्कआउट वीडियोज और फोटोज दिखाती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट सेशन की एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में सामंथा रूथ प्रभु को 45 किलो वजन उठाते हुए देखा जा रहा है, उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है '42 किलो वजन ऊपर जा रही हूं'। उन्होंने अपने कैप्शन में ये भी लिखा है। "लगभग वापस आ गई हूँ। संघर्ष वास्तविक है।" सामंथा ने IMDb की बेस्ट 100 सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली भारतीय सितारों की लिस्ट में 13वां स्थान हासिल किया था,उन्होंने यह स्थान हासिल करने के लिए रणबीर कपूर, नयनतारा और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट की बारिश कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

सामंथा रूथ प्रभु को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ कुशी फिल्म में देखा गया था। सामंथा रूथ प्रभु अगली बार वरुण धवन के साथ सिटाडेल: हनी बनी में नजर आएंगी। सिटाडेल का निर्देशन राज और डीके ने किया है। सामंथा ने इससे पहले फैमिली मैन 2 में काम किया था। निर्माताओं ने सिटाडेल: हनी बनी को "एक दिलचस्प कहानी के रूप में वर्णित किया है जो एक गंभीर जासूसी एक्शन थ्रिलर के दिल को छू लेने वाली कहानी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article