Yo Yo Honey Singh vs Badshah: भारतीय रैपर्स पर बनी सीरीज खलबली रिकॉर्ड्स (Khalbali Records) इसी साल जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में स्कंद ठाकुर लीड रोल में नजर आए हैं। वह राम कपूर के साथ सीरीज पर काफी बेहतरीन काम करते दिखे हैं। वहीं कई रैपर्स ने भी अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया है। अब खलबली रिकॉर्ड्स फेम स्कंद ठाकुर ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है। जिसमें उन्होंने सीरीज के साथ ही अपनी पसंद और नापसंद के बारे में भी बात की है। इन दिनों सोशल मीडिया पर डिबेट चल रही है कि बादशाह और यो यो हनी सिंह के बीच कौन बेहतर रैपर है। जिसपर सभी की अपनी अलग अलग राय है। इस बीच अब स्कंद ठाकुर ने भी अपनी च्वाइंस हमें बताई है। जो कई लोगों के लिए हैरान कर देने वाली भी है। यहां उनके बयानों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
हनी सिंह और बादशाह में से कौन?
इसका जवाब देते हुए स्कंद ने कहा, 'यो यो हनी सिंह, इसकी एक वजह है। मेरी रैपिंग में दिलचस्पी उनकी वजह से आई, भारत में इस फॉर्म को उन्होंने ही इंट्रोड्यूज करवाया है। उनके गाने काफी आइकॉनिक हैं। उनके गानों का एक दौर हुआ करता था। हम एक एक लिरीक्स याद किया है।'
इसी के साथ ही हमे सवाल किया कि एमीवे बंटाई और रफ्तार में से आप किसे चुनेंगे। जिसपर स्कंद ने कहा, 'मैं यहां भी रफ्तार को चुनूंगा, एक तो उनके गाने मुझे काफी पसंद हैं। दूसरे वह मेरे काफी करीबी दोस्त भी हैं।'
Khalbali Records में बदलाव लाना चाहते थे स्कंद ठाकुर
खलबली रिकॉर्ड की तारीफ करते हुए स्कंद ठाकुर ने कहा कि अगर उन्हें कुछ बदलाव करने हों, तो वह कुछ ऐसे गाने वेब सीरीज में दोबारा शामिल करना चाहते हैं, जिन्हें शो टाइम घटाने के लिए हटा दिए गए। क्योंकि वह काफी बेहतरीन हैं। इसी के साथ ही वह कुछ रैपर्स को भी सीरीज में शामिल करना चाहते हैं।
