पंजाबी

तो इसलिए Yo Yo Honey Singh ने सरेआम कही थी भद्दी बात, वजह बताते हुए मांगी माफी; बोले- मुझसे गलती हुई है...

Honey Singh Apologies For His Statement: मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह हाल ही में अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान एक विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर अब यो यो हनी सिंह ने माफी मांगी है। उनका कहना है कि मैं ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं करूंगा।

Image

फोटो क्रेडिट- यो यो हनी सिंह इंस्टाग्राम

Honey Singh Apologies For His Statement: मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने गानों से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने एक विवादित बयान के लिए निशाने पर आ गए हैं। यो यो हनी सिंह ने दिल्ली की सर्दी को लेकर भद्दी बात कही थी, जिसपर अब उनकी जमकर थू-थू हो रही है। यो यो हनी सिंह को अपने बयान के कारण ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। वहीं विवाद बढ़ते ही यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने वीडियो शेयर कर सरेआम माफी मांगी। उन्होंने अपने वीडियो में विवादित बयान की वजह भी जाहिर की। सिंगर और रैपर का कहना है कि मैं युवा पीढ़ी को एक संदेश देना चाहता था, लेकिन मेरी बातों को एडिट किया गया है।

    यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में सिंगर कहते दिखे, "मैं आप सबसे कुछ बात करने आया हूं अभी। सुबह से मेरा एक वीडियो बहुत वायरल किया जा रहा है एडिट करके। मैं आप लोगों को पूरी कहानी बताना चाहता हूं। मैं ननकू और करुण के शो में सिर्फ एक गेस्ट था। लेकिन शो में जाने से पहले कुछ गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट के साथ मेरा लंच था। तो उनके साथ मेरा जिक्र चल रहा था और उन्होंने मुझे बताया कि आजकल की युवा पीढ़ी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से जूझ रहे हैं और आजकल अनसेफ सेक्स कर रहे हैं। तो जब मैं शो में गया तो मैंने जेन Z दर्शक देखी और मेरी सोच थी कि मैं जेन-जी को उन्हीं की भाषा में थोड़ा मैसेज दे जाऊं।"

    यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "मैं उनसे कहना चाहता था कि आप अनप्रोटेक्टेड सेक्स न करें, कंडोम का इस्तेमाल करें। लेकिन मैंने सोचा कि मैं ओटीटी की भाषा में बात करूं, जिस तरह की चीजें आजकल का जेन-जी देख रहा है। लेकिन बहुत लोगों को मेरी भाषा बुरी लगी। मेरा किसी को ठेंस पहुंचाने का कोई मकसद नहीं था। इंसान गलतियों का पुतला है और मुझसे गलती हुई है। मैं अपनी भाषा पर और जुबान पर नियंत्रण रखूंगा कि किसको बोलना है, क्या बोलना है। मुझे इस चीज का ख्याल रहेगा कि ये बात एडिट होकर गलत तरह से वायरल हो सकती है।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article