पंजाबी

'तेरे थोड़े दिन ही हैं...'- पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को आए धमकी भरे कॉल, जान पर मंडराया खतरा

Punjabi Singer Master Saleem Manager Receives Threat Calls: पंजाब के मशहूर सिंगर मास्टर सलीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सिंगर के मैनेजर को लगातार धमकी भरे कॉल आए। यहां तक कि मास्टर सलीम के मैनेजर से कॉल पर ये भी कहा गया कि उनके अब कुछ ही दिन बचे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- मास्टर सलीम इंस्टाग्राम

Punjabi Singer Master Saleem Manager Receives Threat Calls: पंजाब के मशहूर सिंगर मास्टर सलीम ने अपनी सिंगिंग से खूब पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में मास्टर सलीम धमकी भरे कॉल मिलने के कारण चर्चा में आ गए हैं। उनके मैनेजर अभिषेक जोश को लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। जिसमें मास्टर सलीम के लिए ये तक कहा गया कि उनके अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले शख्स ने मैनेजर को लोकेशन और कार की फोटोज भी भेजीं, जिससे ये मामला और भी गंभीर हो गया है। हालांकि इस मामले पर मास्टर सलीम (Master Saleem) की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

मास्टर सलीम (Master Saleem) के मैंनेजर अभिषेक जोश ने बताया कि उन्हें धमकी देने वाले शख्स ने ये तक कहा कि तेरे थोड़े ही दिन हैं। पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अज्ञान नंबर से कई बार फोन आए। मैनेजर ने पहले इन फोन कॉल को नजरअंदाज करने की कोशिश की। लेकिन बाद में धमकी देने वाले ने कहा कि उसके थोड़े ही दिन हैं और उन्हें गोलियों से भून दिया जाएगा। अभिषेक जोश के मुताबिक, शख्स ने उनकी कार की तस्वीरें और लोकेशन भी भेजी, जिससे वह काफी घबरा गए और उन्होंने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस में दी।

खबरों की मानें तो पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शख्स किसी गैंग से जुड़ा है या फिर फर्जी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि इनके अलावा रणवीर सिंह को व्हॉट्सऐप वॉयस नोट के जरिए धमकी दी गई, साथ ही उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। रणवीर सिंह से पहले रोहित शेट्टी के घर भी फायरिंग हुई थी। वहीं सलमान खान के करीबी को भी धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के करीबी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article