Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर से मांगा थोड़ा समय, पूछताछ के लिए नहीं हुए पेश

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने एक कॉन्सर्ट मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था, जिसके लिए उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होना था लेकिन वो नहीं पहुंचे हैं। सिंगर ने थोड़े और समय की मांग की है।

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर की तरफ से पूछताछ के लिए समन भेजा गया था लेकिन वो महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश नहीं हुए हैं। महाराष्ट्र साइबर ने एक कॉन्सर्ट केस मामले में हनी सिंह को आदेश किया था कि वो व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएं लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे हैं। हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर से थोड़े समय की मांग की है, जिसके बाद वो जांच अधिकारी के सामने पेश होंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Gadadhari Bheem बनाएंगे Karan Johar, Abhishek Varman को दी जिम्मेदारी

Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर से मांगा थोड़ा समय, पूछताछ के लिए नहीं हुए पेश

Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर से मांगा थोड़ा समय, पूछताछ के लिए नहीं हुए पेश

क्या है Honey Singh का कॉन्सर्ट केस?

असल में हनी सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिस पर एक व्यक्ति ने निजी तौर पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले के तहत महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को समन भेजा था और कहा था कि वो व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष रखें ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि हनी सिंह 5 अक्टूबर के दिन महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश होने में असफल रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "ये यौन उत्पीड़न जैसा...", वायरल डीपफेक वीडियो पर भड़कीं Janhvi Kapoor

End of Feed