Palak Aujla First Reaction: पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला अपनी धांसू सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। करण औजला इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कनाडा की आर्टिस्ट msgorimusic ने आरोप लगाया था कि वह करण के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन शादी का पता चलने के बाद उन्हें चुप कराया गया और शर्मिंदा किया गया। इस बीच पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला की पत्नी पलक का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
करण औजला की वाइफ का पोस्ट हुआ वायरल
पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला की पत्नी पलक ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करके चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। पलक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण के साथ गले लगते हुए फोटो पोस्ट की, जिसके साथ उनके गाने 'विनिंग स्पीच' की लाइन 'फैन इक्को नार दा' हाइलाइट की। करण औजला की पत्नी पलक के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पलक ने सभी की बोलती बंद कर दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोनों की जोड़ी सदा बनी रहे।'

karan auijla wife

pic credit-reddit
कनाडा की आर्टिस्ट ने लगाया आरोप
कनाडा की आर्टिस्ट ने आरोप लगाया है कि वह करण औजला के साथ "प्राइवेट" रिलेशनशिप में थीं, लेकिन करण ने उन्हें अपनी शादी के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के बाद उन्हें चुप कराया गया और। रेडिट पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में उनका बयान है, मैं हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हूं और करण औजला के साथ प्राइवेट रिलेशनशिप में थी, लेकिन मुझे उनकी शादी का पता नहीं था। मामला सामने आने के बाद मुझे चुप कराया गया और शर्मिंदा किया गया। करण की टीम ने एक इंडियन इन्फ्लुएंसर से संपर्क कर झूठी जानकारी फैलाई। कनाडा और अमेरिका की पुलिस इसकी जांच कर रही है। मेरे खिलाफ झूठे क्रिमिनल आरोप लगाए गए, जो वेस्टर्न वर्ल्ड में वायरल हुए लेकिन भारत में चुपचाप दबा दिए गए। अब एक बड़ी अमेरिकी मीडिया कंपनी मुझसे इंटरव्यू करने वाली है और मैं पहली बार अपनी बात रखने वाली हूं। मुझे लगता है कि मेरी कहानी बताने का हक है। मेरी बात सुनने के बाद भारत के कई सेलिब्रिटी ने प्राइवेट मैसेज भेजे और कहा कि वे मेरे बोलने से प्रेरित हैं। मैं और डिटेल्स देने को तैयार हूं।'
