Karan Aujla Mumbai Concert: पंजाबी सिंगर करण औजला अपने ट्रेंडिंग गानों के लिए जाने जाते हैं। करण ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। आज करण जिस मुकाम पर है वहां हर एक सिंगर पहुंचना चाहता है। करण औजला की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो जाते हैं। हाल ही में मुंबई में करण औजला का कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान दर्शकाें की भारी संख्या मौजूद रही। इस बीच कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं।
करण औजला के कॉन्सर्ट में हुआ बवाल
दरअसल करण औजला का मुंबई कॉन्सर्ट एक झगड़े की वजह से चर्चा का विषय बन गया है। 23 नवंबर को नवी मुंबई के खारघर में रोलिंग लाउड इंडिया फेस्टिवल के दौरान हुए इस शो में नाइजीरियन इन्फ्लुएंसर अगु स्टेनली चिडोजी भीड़ में किसी शख्स से भिड़ गए। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अगु ने दूसरे आदमी का कॉलर पकड़ लिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आसपास के लोग उन्हें अलग करने दौड़े, लेकिन झगड़े की वजह अभी तक किसी को पता नहीं चली। अगु ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, 'ये किस बात का पंगा था' इसके अलावा भी लोग क्लिप पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
करण औजला ने मचाया धमाल
बताते चलें कि करण औजला ने अपना शो धमाकेदार तरीके से खत्म किया। करण ने अपने हिट गाने गाकर सबको नचाया। कॉन्सर्ट से एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें किसी ने स्टेज पर टी-शर्ट फेंकी। करण ने फुर्ती से उसे डज किया, फिर वही टी-शर्ट उठाई, उससे अपना पसीना पोंछा और कूल अंदाज में वापस भीड़ में फेंक दिया। करण औजला का ये अंदाज देख लोग गदगद हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि करण औजला ने बॉलीवुड में भी धमाल मचाया है। करण औजला ने बॉलीवुड में फिल्म बैड न्यूज के लिए 'तौबा तौबा' गाने से शुरुआत की है। उनके इस सॉन्ग को लोगों ने काफी प्यार दिया।
