पंजाबी

हार्डी संधू को मिला दूसरी बार पापा बनने का सुख, एक्टर के घर गूंजी किलकारी

Harrdy Sandhu Welcomes Second Child: पॉपुलर सिंगर और एक्टर हार्डी संधू एक बार फिर से पापा बन गए है। हार्डी संधू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस बात से उनकी फैमिली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सभी लोग हार्डी संधू के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं।

Image

pic credit- hardy sandhu instagram

Harrdy Sandhu Welcomes Second Child: पॉपुलर सिंगर और एक्टर हार्डी संधू के घर खुशियों ने दस्तक दी है। हार्डी संधू और उनकी पत्नी जेनिथ सिद्धू दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बात से उनकी फैमिली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं हार्डी संधू के फैंस भी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। 'बिजली बिजली' सिंगर हार्डी संधू ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। हार्डी संधू का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

हार्डी संधू ने फैंस को दी खुशखबरी

एक्टर हार्डी संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बच्चे के छोटे हाथ, उनकी पत्नी जेनिथ और उनके बड़े बेटे के हाथों के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने बच्चे को सच्चा आशीर्वाद बताया। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हमारा आशीर्वाद आ गया है। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।' हार्डी संधू का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी हार्डी संधू पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उनका बच्चा लड़का है या लड़की। इस बारे में फैंस कमेंट करके हार्डी संधू से सवाल पूछ रहे हैं। वहीं कई लोग हार्डी संधू से पूछा रहे है कि वो अपने बच्चे का चेहरा कब दुनिया को दिखाएंगे।

हार्डी और जेनिथ की लव स्टोरी

एक्टर हार्डी और उनकी वाइफ जेनिथ की लव स्टोरी जरा हटके है, क्योंकि यह तब शुरू हुई जब वे बचपन के दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। इससे पहले, जेनिथ का बेबी शावर भी हुआ था, जहां उन्होंने बताया कि वे अक्टूबर 2025 में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। जेनिथ हल्के नीले रंग की ऑफ-शोल्डर गाउन में बहुत सुंदर लग रही थीं और हार्डी की बाहों में खोई हुई दिखीं। एक तस्वीर में हार्डी का बड़ा बेटा भी अपनी मम्मी के बेबी बंप को प्यार से सहलाता नजर आया। अब सभी लोग हार्डी संधू और उनकी पत्नी जेनिथ को फिर से माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article