पंजाबी

Gippy Grewal ने लॉरेंस विश्नोई अटैक के बाद दी सफाई, बोले 'सलमान खान मेरे दोस्त नहीं...'

Gippy's reaction on his friendship with Salman: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार गिप्पी ग्रेवाल ने मीडिया को दिए ताजा इंटरव्यू में कहा है कि सलमान खान उनके दोस्त नहीं हैं। गिप्पी ने ये बयान लॉरेंस विश्नोई द्वारा कराए गए अटैक के बाद दिया है। कुछ दिनों पहले ही लॉरेंस ने गिप्पी के कनाडा वाले घर पर हमला कराया था।

Image

Salman-Gippy

Gippy's reaction on his friendship with Salman: पंजाबी गायक-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर हाल में हमला किया गया था, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी। लॉरेंस विश्नोई ने गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमला इसलिए कराया था क्योंकि उसे लगता है कि पंजाबी सिंगर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान के दोस्त हैं। गिप्पी ग्रेवाल ने हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनके और सलमान खान के बीच में केवल जान पहचान है। वो सलमान खान के दोस्त नहीं हैं।

गिप्पी ग्रेवाल ने सलमान खान का दोस्त होने से किया इनकार

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने नेटवर्क 18 को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनके और सलमान खान के बीच दोस्ती का रिश्ता नहीं है। वो सलमान खान से बस एक-दो बार ही मिले हैं और दोनों के बीच सामान्य सी ही बात हुई है। गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि सलमान खान मौजा ही मौजा के ट्रेलर लॉन्च पर आए थे क्योंकि मूवी के निर्माता ने उन्हें न्योता दिया था। इसके अलावा वो भाईजान से बिग बॉस के सेट पर मिले हैं।

गिप्पी ग्रेवाल ने आगे कहा, 'मेरी सलमान खान से दोस्ती नहीं है। मुझे नहीं पता है कि मेरे घर पर हमला क्यों हुआ? मैं अभी भी शॉक्ड हूं और मेरे साथ जो हुआ है, उसे प्रोसेस करने की कोशिश कर रहा हूं।'

बताते चलें कि गिप्पी ग्रेवाल के कनाया स्थित घर पर 12:30 से 1 बजे के बीच में हुआ था। गिप्पी के अनुसार उन्हों नहीं पता है कि उनके घर पर हमला किस मकसद से किया गया। ग्रेवाल के अनुसार, 'जब मेरे घर पर हमला हुआ तो मैं चौंक गया क्योंकि मेरा नाम कभी भी किसी विवाद से नहीं जुड़ा है। इंडस्ट्री में मेरा कोई दुश्मन नहीं है। मुझे यह भी नहीं पता है कि इस अटैक के पीछे कौन है?'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article