पंजाबी

Gippy Grewal स्टारर 'कैरी ऑन जट्टिये' की रिलीज डेट आई सामने, जैस्मिन और सरगुन संग मचाएंगे पर्दे पर तूफान

Gippy Grewal Carry On Jattiye Release Date Out Now: पंजाबी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। एक बार फिर से वह तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग मूवी 'कैरी और जट्टिये' 2024 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Image

'कैरी ऑन जट्टिये' की रिलीज जेट आई सामने

Gippy Grewal Carry On Jattiye Release Date Out Now: पंजाबी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने हमेशा ही अपनी फिल्मों और गानों से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में उनकी फिल्म 'मौजा ही मौजा' (Maujaan Hi Maujaan) रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब वह अपनी एक और धमाकेदार मूवी 'कैरी ऑन जट्टिये' से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट साझा कर 'कैरी ऑन जट्टिये' की रिलीज की जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म साल 2024 में जुलाई तक बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। गिप्पी ग्रेवाल की 'कैरी ऑन जट्टिये' 24 जुलाई को रिलीज होगी। इससे जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए गिप्पी ग्रेवाल ने लिखा, "'कैरी ऑन जट्टिये' के लिए तारीख बचाकर रखिये। फिल्म 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।" बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल के साथ इस मूवी में सरगुन मेहता, जैस्मिन भसीन और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।

'कैरी ऑन जट्टिये' को लेकर एक्साइटेड हुए लोग

बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) और सरगुन मेहता की 'कैरी ऑन जट्टिये' के लिए फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह, अब इंतजार नहीं हो रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने जैस्मिन भसीन के किरदार पर खुशी जाहिर की और लिखा, "वाह जस्सू और गिप्पी सर तो धूम मचाने वाले हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article