एंटरटेनमेंट

सरेआम OOPS Moment की शिकार हुईं ये हसीनाएं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 11:54 PM IST

Bollywood actresses oops Moments: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनती हैं, जो उन पर काफी जंचते भी हैं। लेकिन कई बार उनके फैशनेबल कपड़े उन्हें बुरी तरह से ऊप्स मोमेंट का शिकार बना देते हैं।

Image

Bollywood oops moment

KEY HIGHLIGHTS
  • ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
  • कपड़ों की वजह से होना पड़ा शर्मिंदा
  • किसी के स्कर्ट ने दिया धोखा तो

Bollywood actresses oops Moments: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए हर तरह के जतन करती हैं। यहां तक कि कई बार फैशन की खातिर अजीबो गरीब कपड़े पहनने से भी नहीं कतराती हैं। लेकिन कई बार यही फैशन उनपर बुरी तरह से हावी हो जाता है और उन्हें लोगों के सामने शर्मसार तक होना पड़ जाता है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें अपने पहनावे की वजह से पब्लिक के सामने ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ गया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जिनके कपड़े ने उन्हें पब्लिक के सामने बुरी तरह से शर्मिंदा किया।

दिशा पटानी

बॉलीवुड की सबसे हॉट, सेक्सी और खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार दिशा पटानी वैसे तो हर तरह के आउटफिट में बला की खूबसूरत लगती हैं। शानदार एक्टिंग हुनर की मालकिन दिशा एक बार नहीं, बल्कि कई बार ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी को पोज दे रही होती हैं कि तभी तेज हवा की वजह से उनका टॉप ऊपर की ओर उड़ने लग जाता है, जिससे दिशा काफी अनकम्फर्टेबल हो जाती हैं और जल्दी से अपने टॉप को संभालती हैं और फिर गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की सुपर टैलेंटेड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी अपने पहनावे की वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं। एक बार कियारा ने ब्लू कलर का ड्रेस पहन रखा था और वो पैपराजी को पोज दे रही थीं। इसके बाद जैसे ही वो सीढ़ियां चढ़ने लगीं कि हवा की वजह से उनका वो ड्रेस ऊपर उठ गया। हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत ड्रेस को संभाला, लेकिन तब तक वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं।

उर्वशी रौतेला

खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। हालांकि उर्वशी को भी कई बार अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल होना पड़ जाता है। कुछ समय पहले की ही बात है जब एक्ट्रेस ने डार्क पिंक कलर का ऑफ शोल्डर शिमरी बॉडीकॉन गाउन पहना था। इस ड्रेस को पहनकर एक्ट्रेस हनी सिंह के साथ थिरक रही होती हैं कि तभी एकदम से उनकी ड्रेस खिसकने लग जाती है, जिसकी वजह से उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ जाता है। हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत अपनी ड्रेस को ठीक कर लिया।

रश्मिका मंदाना

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं। एक बार किसी लाइव इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने येलो कलर की शर्ट पहन रखी थी। रश्मिका की आदत है कि वो किसी से बात करने के दौरान अपने पैरों के पोजिशन को चेंज करती रहती हैं। उसी वक्त उन्हें वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार होना पड़ गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article