एंटरटेनमेंट

The 50: 'घाव गहरे है...' निक्की तंबोली ने प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे पर लगाया गंभीर आरोप? जानें पूरा मामला

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 11, 2026, 12:45 PM IST

Nikki Tamboli On Fake Comments: निक्की तंबोली ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फेक कमेंट्स पर अपनी भड़ास निकाली है. इस पोस्ट में निक्की ने शिव ठाकरे और प्रिंस नरूला का नाम तो नहीं लिया, लेकिन दावा है कि निक्की का इशारा उन दोनों की ओर ही है.

Image

Instagram- Photo Credit

Nikki Tamboli On Fake Comments: रियलिटी शो द 50 में रोज नया ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. शो में ढेर सारे कंटेस्टेंट्स हैं और कोई न कोई बाहर आता जा रहा है. शो में निक्की तंबोली भी दिखीं, जिन्होंने पहले अरबाज पटेल संग अपने रिश्ते के चलते सुर्खियां हासिल कीं और फिर उन्होंने प्रिंस नरूला पर बॉडी शेमिंग करने का आरोप लगाया था. वहीं, अब निक्की तंबोली ने एक नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने फेक कमेंट्स की बात की है. इस पोस्ट में निक्की ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन दावा है कि उन्होंने शिव ठाकरे और प्रिंस नरूला को टारगेट किया है.

निक्की तंबोली का फेक कमेंट्स पर फूटा गुस्सा

रियलिटी शो द 50 में अरबाज पटेल (Arbaz Patel) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनते दिखे, लेकिन अरबाज के एविक्शन पर निक्की फूट-फूटकर रोईं. इसके बाद ही निक्की तंबोली ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फेक कमेंट्स करवाने का खुलासा किया, लेकिन इस मौके पर निक्की ने किसकी बात की है, इस बारे में खुलासा नहीं किया. निक्की तंबोली ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, 'मेरी पोस्ट पर फेक कमेंट्स करवाने से ज्यादा मेहनत अगर अपनी लाइफ पर करते तो शायद कोलैबोरेशन्स पर जिंदगी नहीं चलती. मेरी पोस्ट पर फेक कमेंट्स खरीदने से अच्छा अपनी रिस्पेक्ट खरीद लो. शायद ज्यादा काम आ जाए. गुस्सा जायज है, घाव गहरे थे.' निक्की तंबोली ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन दावा है कि उनका ईशारा शिव ठाकरे और प्रिंस नरूला (Prince Narula) की तरफ है.

nikki

Instagram- Credit Photo

प्रिंस नरूला ने निक्की तंबोली से मांगी माफी

बता दें कि द 50 में निक्की तंबोली और प्रिंस नरूला का 36 का आंकड़ा देखने के लिए मिला, लेकिन प्रिंस निक्की से माफी मांगते हुए नजर आ चुके हैं. निक्की को जब लॉयन की तरफ से बोलने के मौका मिला तो निक्की ने सब कुछ कहा, जो उनके पीठ पीछे कहा गया है. इस मौके पर ही प्रिंस नरूला ने आगे आकर सबके सामने निक्की से माफी मांगी. तब प्रिंस ने कहा कि अगर उन्हें बुरा लगा हो तो सॉरी. इस मौके पर निक्की तंबोली ने भी कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगा.

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article