Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। फैंस सपना चौधरी के डांस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सपना चौधरी काफी ज्यादा जबरदस्त डांस करती हैं, जिस कारण उनकी एनर्जी देखकर लाखों लोग दीवाने हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सपना चौधरी के पति वीर साहू कौन है और वो क्या करते हैं।
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस की शादी की खबर देखकर सभी को बड़ा झटका लगा था। सपना चौधरी के पति वीर साहू के बारे में बात करें तो वह हिसार के रहने वाले हैं। वीर साहू पेशे से सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं। फैंस उनके वीडियोज को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
कब हुई थी पहली मुलाकात
सपना और वीर की पहली मुलाकात हरियाणा के हिसार में एक इवेंट के दौरान हुई थी। वीर सपना को केवल एक डांस के रूप में जानते थे। वहीं सपना भी पहले वीर को पसंद नहीं करती थी। सपना वीर को केवल एक गुस्सैल और खडूस इंसान समझती थी। अवॉर्ड शो के दौरान दोनों से दोबारा मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों की काफी बात भी हुई। दोनों के बीच बात बढ़ी और प्यार हुआ फिर प्यार के बाद कपल ने शादी रचा ली। वीर साहू को हरियाणा में “बाबा जी” और “दबंग सिंगर” के रूप में जाना जाता है। सपना चौधरी ने पहली बार 2021 में मां बनी थी। इस खबर को सुनकर सपना चौधरी के फैंस काफी ज्यादा खुश हुए थे। हाल ही में सपना चौधरी दूसरी बार मां बनी है।
