हरियाणवी

जले 1 और जले 2 के बम्पर हिट होने के बाद रिलीज हुआ सपना चौधरी का जले 3, दो दिन में ही काटा गदर

Sapna Choudhary Jale 3: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हो गया है। हरियाणवी सॉन्ग लवर्स के लिए ये गाना बेस्ट है। जले 2 के बाद सपना चौधरी जले 3 लेकर आई है। अब देखना यह है कि जले 3 अपना कितना कमाल कर पाता है। जले 2 को जनता ने जितना प्यार दिया अब जले 3 कैसा निकलता है।

Jale 3

image source: instagram

Sapna ChoudharyJale 3: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने लटकों-झटकों से सबका दिल घायल कर देती है। सपना चौधरी के डांस के आगे सबकुछ फेल है। जब वह कम हिलाते हुए स्टेज पर आती है तो हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। सपना चौधरी का जब भी कोई गाना आता है वह हमेशा ट्रेंड करता है। सपना चौधरी का गाना 'जले' फैंस का फेवरेट सॉन्ग है। इस गाने के पहले ही दो पार्ट आ चुके हैं, अब इसका तीसरा पार्ट रिलीज हुआ है। जिसने दो दिन में ही तहलका मचा दिया। यह तीसरा पार्ट कैसा है और जले 2 से कितना हिट होगा। आइए आपको बताते हैं।

सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) और हर्ष संधु( Harsh Sandhu) का नया गाना 'जले 3 ( बलमा)' रिलीज हो गया है। अपने धमाकेदार म्यूजिक के साथ सपना चौधरी लौट आई है। इस गाने को शिवा चौधरी ने आवाज दी है। गाना काफी रोमांटिक और एनर्जी से भरा हुआ है। यह कहना गलत नहीं होगा कि दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रिपिट पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो इस गाने पर जमकर रील बनाई जा रही है। गाने में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस है जो इसे और भी स्पेशल बनाता है।

जले 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा जले 3

सपना चौधरी का गाना जले 2( Jale 2 ) उनका सबसे वायरल गाना है। जिसे केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे इंडिया में पसंद किया गया था। जले 2, करीब 2 साल पहले रिलीज हुआ था और इसे अबतक यूट्यूब पर 550 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। साथ ही फैंस भी इसपर जमकर रील बना रहे थे। अब देखना यह है कि जले 3 अपना कितना कमाल कर पाता है। जले 2 को जनता ने जितना प्यार दिया अब जले 3 कैसा निकलता है।

लेटेस्ट न्यूज

अर्चना वशिष्ठ
अर्चना वशिष्ठ Author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article