Sapna Chaudhary Dance Video: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपने डांस की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। सपना चौधरी का एक वीडिया अब सोशल मीडिया पर जमकप वायरल हो रहा है। जिसमें वह नीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। नीले रंग का सूट पहनक सपना एक हरियाणवी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। सपना ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग हरियाणा के साथ ही पूरे उत्तर भारत में भी काफी ज्यादा है। इस बीच वह ज्यादातर हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं।
इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस सपना चौधरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सपना चौधरी को ऐसे ही हरियाणा की डांसिंग क्ववीन नहीं कहते हैं। सपना ने सच में अपने डांस से दिल जीत लिया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'हमारे हरियाणा की शान है सपना चौधरी। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
बता दें कि शुरुआत में जब डांसिग को सपना ने करियर के रूप में चुना था तो उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उन्हें जान से मारने की भी धमकी मिली थी। इस बीच एक समय ऐसा था जब सपना ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की भी। इसके बाद बिग बॉस 11 में शामिल होने के बाद उन्हें काफी फेम मिला था।
