हरियाणवी

पवन सिंह या खेसारी लाल यादव कौन है सपना चौधरी का फेवरेट, जवाब सुनते ही चिल्लाने लगी पब्लिक

Sapna Choudhary Favourite Star Pawan Singh or Khesari Lal Yadav: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि बिहार-यूपी और राजस्थान में भी पसंद किया जाता है। हाल ही में सपना चौधरी ने बताया कि उन्हें खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में से कौन सा हीरो ज्यादा अच्छा लगता है।

Image

Sapna Choudhary Favourite Star Pawan Singh or Khesari Lal Yadav:

Sapna Choudhary Favourite Star Pawan Singh or Khesari Lal Yadav: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) लाखों दिलों की धड़कन है। अपने डान्स और अनोखे अंदाज से सपना चौधरी हर वक्त छाई रहती हैं। सपना चौधरी एक ऐसी कलाकार है जिन्होंने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है और ऐसे स्टेज पर पहुंची है, जहां पर वह हरियाणा की शान को बढ़ा सके। सपना चौधरी ने केवल हरियाणवी कलाकार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी स्टार्स के साथ भी काम किया है। एक इवेंट के दौरान सपना चौधरी से सवाल पूछा गया कि उन्हें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में से कौन सा एक्टर पसंद है। सपना चौधरी ने इसका जवाब चालाकी से दिया।

हाल ही में सपना चौधरी एक मीडिया हाउस के इवेंट में शामिल हुई। जहां पर उन्होंने जनता के साथ मजेदार बातें कि और अपने करियर के दिलचस्प किस्से शेयर किए । बातचीत के दौरान जब सपना चौधरी से उनके फेवरेट भोजपुरी स्टार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ा ही सेफ प्ले किया। सपना चौधरी से पवन सिंह( Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) में से किसी एक को चुनने को कहा। सपना ने कहा कि-"मैं बड़ा ही सेफ प्ले करने वाली हूं, मेरा जवाब पहले भी यही था आज भी यही है ", "पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के ओजी स्टार हैं दिग्गज हैं और खेसारी लाल यादव उनकी इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं " ।

सपना चौधरी का ये जवाब सुनते ही पब्लिक भी हंसने लगी और सबने जोरदार तालियां बजाई। बता दें कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस स्टार हैं, फैंस उनके दिवाने हैं और कुछ लोग तो उन्हें देवता की तरह पूजते हैं। वहीं सपना चौधरी ने दोनों ही स्टार्स के साथ काम किया है। पवन सिंह के साथ सपना चौधरी का गाना "लहंगा लहक जाई" रिलीज हुआ था। वहीं खेसारी लाल यादव के साथ सपना चौधरी का "बालम" गाना रिलीज हुआ था। इन दोनों ही गानों को भोजपुरी की जनता ने पसंद किया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article