हरियाणवी

ट्रांसपेरेंट साड़ी में सपना चौधरी ने दिए एक से एक पोज, तस्वीरों पर अटक गई फैंस की नजरें

Sapna Choudhary Saree look: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच सपना चौधरी की नई फोटोज सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में सपना चौधरी साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...

Image

pic credit- Sapna Choudhary instagram

Sapna Choudhary Saree look: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सपना चौधरी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सपना चौधरी की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं। इस बीच हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। सपना चौधरी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही है। सपना की नई तस्वीरों को देखकर लोग मदहोश हो गए हैं।

ट्रांसपेरेंट साड़ी में सपना चौधरी ने ढाया कहर

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फोटोज में सपना चौधरी साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। ट्रांसपेरेंट साड़ी में सपना चौधरी एक से एक पोज दे रही है। सपना का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि देसी लुक में सपना चौधरी बला की खूबसूरत लगती हैं। सपना को सूट- साड़ी में देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती है। सपना की इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सपना चौधरी आप बॉलीवुड की एक्ट्रेस से ज्यादा सुंदर हो।'

बिग बॉस में मचाया था धमाल

सपना चौधरी ने सलमान खान के विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में धमाल मचाया था। इस शो की वजह से ही सपना चौधरी को असल पहचान मिली थी। सपना चौधरी ने कई म्यूजिक वीडियोज में अपना जलवा बिखेरा है। सपना चौधरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी गर्दा उड़ाया है। उन्होंने पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक के साथ काम किया है। उत्तर भारत में सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article