एंटरटेनमेंट

Besharam Rang: दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' के अलावा इन गानों पर लग चुका है म्यूजिक चुराने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 03:50 PM IST

Besharam Rang: कई सालों बाद शाहरुख खान फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा जोरों पर है, लेकिन फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' पर चोरी का आरोप लग रहा है, जिसने फिल्म मेकर्स और एक्टर के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वैसे इससे पहले भी बॉलीवुड के कई गानों पर कॉपी का आरोप लग चुका है।

Image

बॉलीवुड के इन गानों पर लगा है कॉपी करने का आरोप

KEY HIGHLIGHTS
  • ‘बेशर्म रंग’ गाने पर लगा चोरी का आरोप
  • फिल्म पठान का गाना है ‘बेशर्म रंग’
  • बॉलीवुड के इन गानों पर भी लग चुका है कॉपी का आरोप

Besharam Rang Copyright: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) जैसे ही रिलीज हुआ, लोगों के दिलो दिमाग पर छा गया। दीपिका पादुकोण के हॉट डांस मूव्स ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन अब जो बात सामने आ रही है वो इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर को परेशान करने वाली है। जी हां, दरअसल इस 'बेशर्म रंग' गाने को लेकर कहा जा रहा है कि ये गाना कॉपी किया गया है। ये ओरिजनल नहीं है। हालांकि इस पूरे गाने को लेकर ये विवाद नहीं है, बल्कि गाने के कुछ पार्ट पर ही कॉपी का आरोप लग रहा है। वैसे आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये पहला मामला नहीं है जब बॉलीवुड के गानों पर चोरी का आरोप लगा है। इससे पहले भी कई ऐसे गाने आए, जिसे लोगों ने पसंद तो काफी किया, लेकिन उसपर चोरी के आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ गानों के बारे में।

मेरा मुल्क मेरा देश

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दिलजले' का गाना 'मेरा मुल्क मेरा देश' काफी ज्यादा फेमस हुआ था। ये गाना हर भारतीय की जुबां पर चढ़ गया था। बता दें कि ये गाना बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने दिया था। लेकिन बाद में ऐसी खबरें आई कि इस गाने को इजराइल के राष्ट्रगान की धुन से कॉपी किया गया है।

गेंदा फूल

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर बादशाह के एक गाने पर भी चोरी का आरोप लग चुका है। ये तब की बात है जब सिंगर का सुपरहिट सॉन्ग 'गेंदा फूल' आया था। बादशाह के इस गाने में जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आई थीं। इस गाने को लेकर कहा गया कि इसे बंगाली का फेमस गाना 'बेरोलोकी बिटिलो' से कॉपी किया गया है। ये विवाद काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि बादशाह ने इसपर चुप्पी ही साधे रखी।

तू ही मेरी शब है सुबह है

न सिर्फ बादशाह और अनु मलिक, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर प्रीतम पर भी गाने के कॉपी का आरोप लग चुका है। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ है। जब सुपरहिट फिल्म 'गैंगस्टर' का फेमस गाना 'तू ही मेरी शब है' रिलीज हुआ तो उसे ओलिवर शांति एंड फ्रेंड्स के गाने सेक्रल निर्वाना के गाने का कॉपी कहा गया।हालांकि ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आया था।

हारेया

यही नहीं, बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ी सलीम-सुलेमान पर भी गाने के चोरी का आरोप लग चुका है। साल 2017 में उनका सुपरहिट सॉग्न 'हारेया' आया तो पाकिस्तान के जाने माने एक्टर फरहान सईद ने कहा कि उनका ये गाना पाकिस्तानी 'रईयां' से चोरी किया गया है। हालांकि सलीम-सुलेमान ने इस आरोप को पूरी तरह से गलत बताया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article