बॉयफ्रेंड आदिल के साथ राखी सावंत ने किया नागिन डांस, सोशल मीडिया वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 06:08 PM IST

Rakhi Sawant’s NAAGIN DANCE Video: राखी सावंत इस वक्त बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राखी नागिन डांस करती नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant’s NAAGIN DANCE Video: अदाकारा राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। राखी सावंत इस वक्त बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। राखी सावंत ने सड़क पर नागिन बनकर डांस करने लगीं और अपने बॉयफ्रेंड आदिल को सपेरा बताने लगीं। ये पूरा मामला कैमेरे में कैप्चर हो गया। दरअसल मीडिया के सामने राखी कहती हैं, ' ये मेरा नाग है और मैं उसकी नागिन'। इसके बाद वह 'नागिन-नागिन' सॉन्ग गाते हुए आदिल की तरफ फन फैलाकर डांस करने लग जाती हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और अब तक हजारों यूजर्स इसे देख चुके हैं। अधिकांश यूजर्स राखी सावंत का मजाक बना रहे हैं। 

End of Article