धनुष के बाद किस बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करेंगे Chris Evans? जानिए क्या दिया 'कैप्टन अमेरिका' ने जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 11:55 PM IST

Chris Evans on Bollywood Actor: कैप्टन अमेरिका यानी क्रिस इवान्स फिल्म द ग्रे मैन में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए एक्टर धनुष अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। जानिए बॉलीवुड एक्टर पर क्या बोले क्रिस इवान्स..

Chris Evans on Dhanush. कैप्टन अमेरिका यानी क्रिस इवान्स जल्द ही फिल्म द ग्रे मैन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में क्रिस हीरो नहीं विलेन के रोल में हैं। वहीं, एक्टर धनुष ने भी इस फिल्म में काम किया है। जूम टीवी से बातचीत में क्रिस इवान्स से पूछा गया कि वह किसी दूसरे भारतीय एक्टर के साथ भी काम करेंगे। इस पर क्रिस ने कहा- 'मुझे नहीं पता कि मैं किसी दूसरे भारतीय एक्टर के बारे में ज्यादा जानता भी हूं। मैं अमेरिकन एक्टर्स के साथ ही ज्यादा कनेक्टेड नहीं हूं। मुझे इंडस्ट्री में मेरे आस-पास क्या हो रहा है, इस बारे में नहीं पता है। ऐसे में मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता हूं।' क्रिस इवान्स ने इंटरव्यू में हिंदी में कहा- 'इंडिया बहुत प्यार।'

End of Article