Throwback : जब शाहरुख खान ने क‍िया था खुलासा, क्‍यों वह अक्षय कुमार के साथ कोई फिल्म नहीं कर सकते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 06:46 PM IST

Shah Rukh Khan on Akshay Kumar : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म द‍िल तो पागल है में अक्षय कुमार ने कैम‍ियो क‍िया था। इसके अलावा दोनों कभी साथ नहीं द‍िखे। इसकी वजह क‍िंग खान ने बताई थी।

Throwback : जब शाहरुख खान ने क‍िया था खुलासा, क्‍यों वह अक्षय कुमार के साथ कोई फिल्म नहीं कर सकते

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सफल अभिनेता है, उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट होती हैं। हमने अक्षय कुमार को सलमान खान के साथ मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्म में एक साथ काम करते देखा है। लेकिन आज तक शाहरुख खान को कभी भी अक्षय कुमार के साथ काम करते किसी फिल्म में नहीं देखा है। 

एक न्यूज पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने इसके पीछे एक दिलचस्प वजह बताई थी। शाहरुख खान से जब पूछा गया कि क्या वह कभी अक्षय कुमार के साथ फिल्म करते नजर आ सकते हैं? 

शाहरुख खान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, अक्षय कुमार सुबह बहुत जल्दी उठते हैं, अक्षय जितने बजे सुबह उठते हैं उतने बजे मैं सोने जाता हूं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम भविष्य में कोई फिल्म एक साथ कर पाएंगे।

बकौल शाहरुख खान, जब अक्षय अपना काम खत्म करके पैकअप कर लेते हैं। उस वक्त पर मेरी शूटिंग शुरू हो रही होती है। शाहरुख खान मानते हैं कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें रात में काम करने में मजा आता है। लेकिन अक्षय कुमार डिसिप्लिन के पक्के हैं वह सुबह जल्दी उठकर काम पर आते हैं और शाम होते-होते अपना काम खत्म करके पैकअप कर लेते हैं।

शाहरुख ने कहा था - अगर इसके बावजूद भी कोई हम दोनों को किसी एक फिल्म में कास्ट करना चाहे तो कर सकता है, लेकिन हम दोनों एक साथ कभी सेट पर नहीं मिलेंगे।

शाहरुख खान का मानना है कि अक्षय के साथ काम करना बेहद मजेदार होगा लेकिन दोनों के विपरीत समय की वजह से ऐसा होना बहुत मुश्किल है।

शाहरुख खान इन दिनों कई फिल्में कर रहे हैं, जिनमें फिल्म पठान, राजकुमार हिरानी की इमीग्रेशन पर बनी फिल्म और एटली की एक्शन ड्रामा फिल्म शामिल है। हालांकि, अभी इन पर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

वहीं अक्षय कुमार के पास इस वक्त बेलबॉटम और बच्चन पांडे जैसी फिल्में हैं।

End of Article