अमिताभ बच्चन से काजोल तक, सोनम कपूर से पहले इन सेलेब्स का घर खंगाल चुके हैं चोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 01:53 PM IST

Celebs Home robbed: चोरी होना आम बात है, लेकिन जब हाई सिक्योरटी होने के बाद भी सितारों के यहां चोरी होती है, तो हर कोई ऐसी खबर सुनकर शॉक्ड हो जाता है। हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की ससुराल में 2.4 करोड़ से अधिक के गहने, कैश की चोरी हुई थी। बता दें कि सोनम से पहले भी कई सितारों के यहां चोरी हो चुकी है।

अमिताभ बच्चन से काजोल तक, सोनम कपूर से पहले इन सेलेब्स का घर खंगाल चुके हैं चोर
Photo Credit: Instagram

Sonam Kapoor: बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर के घर में हुई चोरी की खबर हर तरफ आग की तरह फैल गई है। इतनी हाई सिक्योरटी के बाद भी चोर सोनम के घर से 2.4 करोड़ के गहने और कैश लेकर फरार हो गए। चोरी दिल्ली में रह रही उनकी सास सरला आहूजा के घर में हुई थी। यह पहला मामला नहीं है जब किसी बॉलीवुड सितारे के घर पर चोरों ने अपना हाथ साफ़ किया हो। इससे पहले भी कई बार चोरों ने बॉलीवुड सितारों के घर डाका डाला है। तो आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में किस किस का नाम शामिल  है।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के घर में भी एक बार चोरी की घटना हो चुकी है। बिग बी के घर से आठ हजार रुपए की चोरी हुई थी । घटना का पता चलते ही उसी वक़्त अमिताभ बच्चन के होम गॉर्ड ने चोर को पकड़ लिया था। जिस व्यक्ति ने बिग बी के यहां चोरी की थी, वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था, और उसका नाम दीपक केवट था।

bollywood stars  

Also Read: सोनम कपूर-आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर चोरी, इन लोगों पर शक की सुई

सुष्मिता सेन
पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री  सुष्मिता सेन भी चोरी का शिकार हो चुकी हैं। सुष्मिता के सामान पर चोरों ने साल 2012 में सेंध लगाई थी। बता दें कि एथेंस एयरपोर्ट पर उनका लगेज़, फ़ोन, आई-पैड, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट सब चोरी कर लिया गया था।


bollywood stars

काजोल, सैफ अली खान
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्टर काजोल के घर पर भी चोर हाथ साफ़ कर चुके है। काजोल के घर से 5 लाख रुपए की 14 चूड़ियां चुरा ली गईं थीं। घटना का पता चलते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया था। चोरी उनके घर में काम कर रही उनकी हेल्पर गायत्री और संतोष ने की थी। उन्होंने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया था, पर उनके पास से केवल 4 चूड़ियां ही वापस मिल पाईं थीं। 

bollywood stars

bollywood stars 

सैफ अली खान भी चोरों का शिकार बन चुके हैं। चोरों ने सैफ के खार वाले ऑफिस में सेंध लगाई थी। उनके ऑफिस से चोरों ने 11 स्पिलिट AC चुराए थे। 

End of Article