'हर घर तिरंगा' के तहत Shah rukh Khan ने मन्नत पर फहराया झंडा, अबराम को सिखा रहे हैं आजादी से जुड़ी ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 08:56 PM IST

Shah rukh Hoist Flag at Mannat: हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत पर तिरंगा फहराया। इसके साथ शाहरुख खान ने बताया वह अपने बच्चों को क्या सिखा रहे हैं।

'हर घर तिरंगा' के तहत Shah rukh Khan ने मन्नत पर फहराया झंडा, अबराम को सिखा रहे हैं आजादी से जुड़ी ये बात

Shahrukh Khan hoist flag at Mannat: देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी पीएम नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। इसी कड़ी में आमिर खान और सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान ने भी अपने बंगले मन्नत पर तिरंगा फहराया। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों को क्या सिखा रहे हैं।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रील शेयर की है। इसमें शाहरुख वाइफ गौरी खान, बेटे आर्यन और अबराम के साथ तिरंगा झंडा फहरा रहे हैं। इस दौरान उनका स्टाफ उनकी मदद कर रहा है। इस रील के साथ शाहरुख खान ने लिखा, 'बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा हमारे देश भारत के लिए दी गई शहादत का महत्व सिखा रहा हूं। अभी थोड़ा वक्त लगेगा। लेकिन, छोटे बच्चे द्वारा झंडा फहराने से गर्व, प्यार और खुशी तुरंत महसूस की।' कुछ ही घंटे में वीडियो को पांच लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।     

गौरी खान ने शेयर की फोटो
गौरी खान द्वारा शेयर की गई फोटो में शाहरुख खान अपनी वाइफ, बेटे आर्यन खान और अबराम के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने अबराम का हाथ पकड़ा हुआ है। शाहरुख, अबराम और आर्यन व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। सभी मन्नत की छत पर खड़े हैं। वहीं, बैकग्राउंड में तिरंगा लहरा रहा है। फोटो के साथ गौरी खान ने लिखाा, 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे।' इस फोटो पर कई सेलेब्स और फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। सभी खान फैमिली को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।    

आमिर खान और सलमान खान ने भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया। आमिर खान ने जहां अपने घर पर तिरंगा फहराया। वहीं, सलमान खान ने अपनी डीपी चेंज कर दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी और एटली की फिल्म जवान में नजर आएंगे।

End of Article