मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के बाद पहली बार स्पॉट हुई नोरा फतेही, चेहरे पर साफ दिखी टेंशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 07:30 PM IST

Nora Fatehi Spotted in Juhu : एक्ट्रेस एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बाद पहली बार मुंबई के जुहू में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस फ्लोरल ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के बाद पहली बार स्पॉट हुई नोरा फतेही, चेहरे पर साफ दिखी टेंशन
Photo Credit: Instagram

Nora Fatehi Spotted in Juhu : मनी लॉन्डिंग मामले को लेकर नोरा फतेही एक बार फिर चर्चाओं में है। एक्ट्रेस से ठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने 2 सितंबर 2022 को करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। एक्ट्रेस ने पूछताछ के दौरान के बताया कि उन्हें पहले नहीं पता था की सुकेश चंद्रशेखर क्रिमिनल है। एक्ट्रेस ने पहले भी इस मामले में खुद को पीड़ित बताया था। नोरा से इस मामले में पहले ईडी भी पूछताछ कर चुकी हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बाद पहली बार एक्ट्रेस मुंबई के जुहू में स्पॉट हुईं। नोरा हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। एक्ट्रेस फ्लोरल थाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आईं। नोरा ने अपने लुक को ब्लैक सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। नोरा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

नोरा फतेही फ्लोरल आउटफिट में लगीं स्टाइलिश

नोरा ने इस दौरान पैपराजी को पोज दिए। हालांकि एक्ट्रेस के चेहरे पर टेंशन साफ नजर आ रहा था। पैपराजी को पोज देते हुए एक्ट्रेस ने कोई बात नहीं की। कुछ यूजर्स ने नोरा फतेही को सोशल मीडिया पर ईडी के नाम से ट्रोल भी किया है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 जज कर रही हैं। इस शो को नोरा के साथ माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी जज कर रहे हैं। एक्ट्रेस के गाने डर्टी लिटिल सीक्रेट्स को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। नोरा अपने एक्टिंग के साथ - साथ डांस मूव्स के लिए भी जानी जाती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

End of Article