कंगना रनौत का दावा- 'अपना असली नाम असलम छिपा रहे हैं महेश भट्ट, दूसरी शादी करने के लिए बदला था धर्म'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 06:53 PM IST

Kangana Ranaut on Mahesh Bhatt: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर फिल्म मेकर महेश भट्ट पर निशाना साधा है। कंगना ने दावा किया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है। जानिए क्या लिखा कंगना ने...

कंगना रनौत का दावा- 'अपना असली नाम असलम छिपा रहे हैं महेश भट्ट, दूसरी शादी करने के लिए बदला था धर्म'

Kangana Ranaut on Mahesh Bhatt: कंगना रनौत सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चहरों पर विवादित बयान दे चुकी हैं। कंगना के निशाने में महेश भट्ट और उनका परिवार अक्सर रहता है। कंगना ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर महेश भट्ट की कुछ पुरानी वीडियोज शेयर की है। वीडियो में महेश भट्ट मुस्लिम जनता को संबोधित कर रहे हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि महेश भट्ट भीड़ को उकसा रहे हैं। वहीं, इस वीडियो के साथ कंगना ने दावा किया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम खान है।   

कंगना रनौत ने अपनी तीन अलग-अलग इंस्टा स्टोरी में महेश भट्ट का एक वीडियो शेयर किया है। पहली वीडियो के साथ कंगना रनौत ने लिखा  'महेशजी ऐसे ही सभ्य भाषा और काव्यात्मक तरीके से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।' इसके बाद अपनी दूसरी स्टोरी में कंगना रनौत ने दावा किया कि महेश भट्ट ने धर्म परिवर्तन किया है। कंगना ने लिखा, 'मुझे बताया गया है कि इनका असली नाम असलम है। इन्होंने अपनी दूसरी बीवी से शादी करने के लिए धर्मांतरण किया था। ये बेहतरीन नाम है, इसे छिपा क्यों रहे हैं।'

Kangana Ranaut

कंगना ने लिखा, 'असली नाम का करें इस्तेमाल'
कंगना रनौत ने अपनी तीसरी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'इन्हें अपना असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें खुद को किसी खास धर्म से नहीं दिखाना चाहिए, जिससे वह धर्मांतरित हुए हैं। कंगना रनौत महेश भट्ट पर इससे पहले भी कई आरोप लगा चुकी हैं। साल 2020 में कंगना रनौत ने आरोप लगाया था कि महेश भट्ट ने उनके साथ मारपीट की थी। कंगना ने कहा था कि उन्होंने महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की फिल्म धोखा को ठुकरा दिया था। यही नहीं, कंगना रनौत ने महेश भट्ट को मूवी माफिया कहा था।

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने साल 2006 में महेश भट्ट की फिल्म गैंगस्टर से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद कंगना महेश भट्ट की फिल्म राज: द मिस्ट्री कन्टीन्यूज और वो लम्हें में काम कर चुकी हैं। कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को कंगना रनौत खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रही हैं। 

End of Article