Lata Mangeshkar facts: इस सुपरस्‍टार से मिलता था लता मंगेशकर का पहला नाम, बाद में माता-प‍िता ने बदल दी थी पहचान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 12:04 PM IST

Lata Mangeshkar Death, Lata Mangeshkar Unknown facts: स्वर कोकिला लता मंगेशकर जिंदगी की जंग हार गईं जिससे देशभर में शोक फैल गया है। हम आपको बता रहे हैं साल 1929 में जन्मी लता मंगेशकर के माता- पिता ने क्या रखा था उनका पहला नाम।

Lata Mangeshkar facts: इस सुपरस्‍टार से मिलता था लता मंगेशकर का पहला नाम, बाद में माता-प‍िता ने बदल दी थी पहचान

Lata Mangeshkar Unknown facts: लता मंगेशकर भारत की आदरणीय गायिका थीं, ज‍िन्‍होंने छह दशक से ज्‍यादा समय तक अलग अलग भाषाओं में गाने गाए। कोरोना होने के बाद 08 जनवरी, 2022 को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से लगातार उनकी सेहत को लेकर जानकारी सामने आ रही थी। मगर स्वर कोकिला लता मंगेशकर जिंदगी की जंग हार गईं और उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के न‍िधन से संगीत प्रेमी सदमे में हैं।

लता मंगेशकर के अनसुने क‍िस्‍से

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था और वो उनकी सबसे बड़ी बेटी थीं। उनके माता पिता ने उनका नाम हेमा मंगेशकर रखा था। लेकिन बाद में उनके माता पिता ने उनका नाम बदलकर लता रख दिया। उनके पिता दीनानाथ के एक प्ले 'भाव बंधन' की एक महिला कैरेक्टर लतिका पर उनका नाम लता रखा गया था। 

भाई बहनों में सबसे बड़ी थीं 'लता दीदी'

लता मंगेशकर के भाई- बहनों की बात करें तो उनके बाद उनकी बहन मीना, आशा और उषा का जन्म हुआ और उसके बाद उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर जन्मे। सभी भाई- बहन सिंगर और म्यूजिशियन हैं। 

13 साल की उम्र में डेब्यू

लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। 13 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'पहिली मंगलागौर' से डेब्यू किया था। लता मंगेशकर की पहली कमाई 25 रुपए थी। लता जी को 1949 में फिल्म महल के गाने 'आयेगा आनेवाला' को गाने का मौका मिला। इस गीत को अभिनेत्री मधुबाला पर फिल्माया गया था। यह फिल्म सफल रही और इसके बाद लता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड भी लता मंगेशकर के नाम है। 

गाए 30 हजार से ज्यादा गाने

लता मंगेशकर ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए। वह भारत ही नहीं विश्व की सबसे प्रसिद्ध और सबसे सम्मानित पार्श्व गायकों में शामिल रहीं। संगीत की पहली शिक्षा उन्हें अपने पिता से मिली। जब वह पांच साल की थी, तब लता ने अपने पिता के नाटकों में एक अभिनेत्री के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। 

End of Article