रणबीर-आलिया के बाद के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी करेंगे शादी! शुरू हुई साउथ इंडियन वेडिंग की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 10:42 PM IST

KL Rahul and Athiya Shetty Wedding: रणबीर-आलिया, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के बाद अब के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जानिए क्या है आथिया और राहुल का वेडिंग प्लान...

रणबीर-आलिया के बाद के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी करेंगे शादी! शुरू हुई साउथ इंडियन वेडिंग की तैयारी

KL Rahul and Athiya Shetty wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब टीम इंडिया के उप कप्तान के.एल.राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आथिया और राहुल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने इस पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। 
  
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक के.एल.राहुल और आथिया इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा वक्त तक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने तय किया है कि वह शादी करने जा रहे हैं। ये एक विंटर वेडिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक आथिया शेट्टी के घरवालों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। कपल के पेरेंट्स दोनों से बेहद प्यार करते हैं, यदि सब कुछ ठीक रहा तो के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी 2022 खत्म होने से पहले तक पति-पत्नी बन जाएंगे।    

Couple KL Rahul and Athiya Shetty's first super stylish public appearance |  The Times of India

होगी साउथ इंडियन वेडिंग
सुनील शेट्टी मैंगलोर के तुलु बोलने वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी के होने वाले दामाद के.एल. राहुल भी साउथ इंडियन हैं। ऐसे में दोनों की ये साउथ इंडियन वेडिंग होगी। वहीं, जब इस खबर पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि आथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड के.एल.राहुल को पूरा शेट्टी परिवार काफी पसंद करता है। आथिया के भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी भी के.एल.राहुल के बेहद करीब हैं।

KL Rahul's romantic Valentine's Day wish for ladylove Athiya Shetty is  simply too sweet for words | Hindi Movie News - Times of India

बर्थडे पर लिखा था खास पोस्ट
के.एल.राहुल ने 18 अप्रैल को अपना बर्थडे मनाया। इस मौके पर आथिया शेट्टी ने के.एल.राहुल के लिए खास पोस्ट लिखकर विश किया था। आथिया ने रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा, 'तुम्हारे साथ कहीं भी...हैप्पी बर्थडे।'

आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को फरवरी 2019 से डेट कर रहे हैं।  के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी एक टीवी कॉमर्शियल में पहली बार साथ नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थीं।

End of Article